पुन्हाना, कृष्ण आर्य

नवरात्रों के अवसर पर सेवा भारती संस्था द्वारा शहर के  प्राचीन देवी मंदिर के प्रागंण म 16 वां सामूहिक 51 कन्याओं का पूजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी वर्गो की कन्याओं एकत्रित कर मां दुर्गा के रूप में उनका पूजन कर उन्हें भोजन कराया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ संस्था के पुन्हाना अध्यक्ष सुभाष सिंगला ने किया।

इस दौरान सुभाष सिंगला ने मौजूद लोगों को बताया कि सामूहिक कन्या पूजनों से समाज में समरसता की भावना बढती है। कन्या देवी का रूप माना जाता है। नवरात्रों में कन्याओं के पूजन व उन्हें भोजन कराने से माता रानी प्रसन्न होती हैं। उन्होनें बताया कि सामूहिक पूजन के माध्यम से समाज में समरसता लाना ही सेवा भारती का एकमात्र उद्देश्य है। उन्होंने बताया कि प्रत्येक वर्ष सेवा भारती द्वारा ऐसे ही आयोजन किये जाते हैं। 15 सामूहिक 51 कन्याओ को पूजन व प्रसाद वितरण कार्यक्रम के आयोजन पुन्हाना के अलग अलग क्षेत्र में किए जा चुके है।

इस अवसर पर सेवा भारती के जिला सचिव राजीव मंगला, पुन्हाना ईकाई के प्रधान सुभाष चंद सिंगला, सन्नी कुमार, सचिन मंगला, मनीष जैन, मनीष कुमार, विजय कुमार, बच्चू साहू, सुनील कुमार, अशोक कुमार सहित अनेक लोग मौजूद थे।

error: Content is protected !!