राणा भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोधस्वरूप भाजपा से इस्तीफा देकर इनेलो में हुए शामिल

चंडीगढ़, 17 अक्तूबर: भाजपा के पूर्व में रादोर हलके से विधायक रहे श्याम सिंह राणा शनिवार को सैकड़ों समर्थकों के साथ चंडीगढ़ में पूर्व मुख्यमंत्री औम प्रकाश चौटाला के नेतृत्व में और अभय चौटाला की मौजूदगी में इंडियन नेशनल लोकदल में शामिल हुए। इनेलो सुप्रीमो ने कहा कि वो पूरे प्रदेश के मेहनतकश और कमेरे लोगों क ी तरफ से श्याम सिंह राणा को इनेलो पार्टी में शामिल होने पर उनका हार्दिक स्वागत करते हैं। उन्होंने कहा कि चौधरी देवी लाल की नीतियां किसान हितैषी थी जिसका अनुसरण करते हुए इनेलो आज भी किसान और कमेरों की लड़ाई लड़ रही है और जो भी स्वर्गीय देवी लाल की नीतियों में आस्था रखता है उन सभी का हमारी पार्टी में स्वागत है।

पूर्व विधायक राणा ने इनेलो में शामिल होने पर कहा कि वो केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा बनाए गए तीन कृषि कानूनों के खिलाफ विरोधस्वरूप भाजपा से इस्तीफा देकर इनेलो में शामिल हुए हैं और कहा कि इनेलो ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो किसानों के हक में उनके साथ खड़ी है। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि पहले जब मनमोहन सिंह देश के प्रधानमंत्री थे तब कांग्रेस भी यही कानून लेकर आई थी लेकिन उस वक्त सुषमा स्वराज विपक्ष की नेता थी और भाजपा ने इस कानून का विरोध किया था जिस कारण से कांग्रेस यह कानून नहीं बना सकी थी। आज भाजपा की केंद्र की सरकार ने इसका समर्थन करते हुए कानून भी बना दिए। उन्होंने कहा कि दोनों भाजपा और कांग्रेस ने इन कानूनों का समर्थन भी कर दिया और विरोध भी कर दिया, मतलब दोनों ही पार्टी किसान विरोधी हैं।

error: Content is protected !!