तीन दिवसीय भूख हड़ताल के दूसरे दिन भी डटे रहे नगर पालिका कर्मचारी

भिवानी/मुकेश वत्स

 अगर नगर पालिका कर्मचारियों की मांगें शीघ्र नहीं मानी गई तो आंदोलन तेज हो सकता है। नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के आह्वान पर तीन दिवसीय भूख हड़ताल के दूसरे दिन बुधवार को उपस्थित कर्मचारियों को संबोधित करते हुए पुरूषोत्तम दानव ने कही। उन्होंने कहा कि सरकारी नगर परिषद कर्मचारियों की मांगों को लेकर उदासीन रवैया अपना रही हैं। उन्होंने कहा कि समय रहते सरकार ने कर्मचारियों की मांगें नहीं मानी तो बड़े आंदोलन के  लिए रूपरेखा तय की जाएगी।

इस अवसर पर कोषाध्यक्ष तेजपाल चौहान, प्रवीण बागड़ी ने कहा कि सरकार हर बार नगर पालिका कर्मचारियों को आंदोलन शुरू होते ही आश्वासन देती है, लेकिन इसके बाद अपनी कही बात भूल जाती है और कर्मचारियों को दोबारा संघर्ष के लिए मैदान में उतरना पड़ता हैं। उन्होंने कहा कि यदि तीन दिवसीय हड़ताल के बाद भी सरकार ने कोई कार्रवाई की तो 13 से 15 अक्तूबर तक जनता के बीच जाकर पोल खोल आंदोलन चलाया जाएगा। इसके तहत शहर में पर्चे बांटे जाएंगे। इसके बाद 28 व 29 अक्तूबर को 24 घंटे की क्रमिक भूख हड़ताल रखी जाएगी। 8 नवंबर को शहरी स्थायी निकाय मंत्री अनिल विज के अंबाला स्थित निवास का घेराव किया जाएगा।

अगर फिर भी सरकार नहीं मानी तो वही से नगर पालिका कर्मचारी संघ हड़ताल को तेज करने का निर्णय लेगी। नगर पालिका कर्मचारी ठेका प्रथा बंद करने, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों पर ठेका प्रथा बंद है, माली बेलदार, ड्राईवर, चौकीदार इन पर भी ठेका प्रथा बंद की जाए। ईएसआई, ईपीएफ जमा करवाया जाए व अन्य मांगे पूरी की जाए।

error: Content is protected !!