18 अक्टूबर को परिवहन मंत्री के फरीदाबाद निवास पर प्रदर्शन

चंडीगढ डिपो से कर्मचारी मास डैपूटेशन में भाग लेंगे: जयदीप

चंडीगढ़। हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन सम्बन्धित सर्व कर्मचारी संघ ने चंडीगढ़ डिपो से की कार्यक्रम की शुरुआत। मानी गई व पूर्व मे सहमत हुई मांगों को लागू करवाने की मांग की। स्वास्थ्य एवं पुलिस कर्मियो कि तर्ज पर रोडवेज कर्मचारियों को भी कोरोना योधा घोषित कर मृतक कर्मचारी के आश्रितों को 50 लाख मुआवजा देकर एक्ग्रेसीया पॉलिसी मे शामिल करने की मांग की जायेगी।

हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन की मीटिंग यूनियन कार्यालय में हुई जिसकी अध्यक्षता डिपो के उप प्रधान जय दीप ने की व संचालन श्रवण कुमार जांगड़ा ने किया। जिसमे राज्य कमेटी व डिपो कमेटी द्वारा दिए गऐ मांग पत्र पर विस्तार से चर्चा की गई। लगातार सरकार व प्रशासन द्वारा की जा रही अनदेखी के चलते कर्मचारियों मे रोष बढ़ रहा है। लगातार कर्मचारियों की समस्याएं बढ़ रही हैं जिसका कर्मचारियों द्वारा लंबे समय से विरोध भी किया जा रहा है। परन्तु सरकार व उच्च प्रशासन के उपेक्षित रवैये के कारण मांगपत्र मे आए दिन नित नई मांग जुड़ती जा रही है। किसी भी समस्या का समाधान नहीं हो पा रहा है। मांगों का जिकर करते हुए रा’य प्रधान इन्द्रसिंह बधाना ने अपने संबोधन मे कहा की विभाग मे किलोमीटर स्कीम व स्टेज कैरिज स्कीम 2016 रद्द कर प्रदेश की आबादी अनुसार 14 हजार नई बसें शामिल कर जनता को अच्छी परिवहन की सेवा व युवा बेरोजगारों को रोजगार अवसर उप्लब्ध करवाए जाएं।

इस मीटिंग मे सुरेश कुमार, विजेंद्र सिंह, उमेद सिंह व सुखविंदर सिंह ने अपने विचार व्यक्त कर आगामी आंदोलन को सफल बनाने का आश्वासन दिया।

You May Have Missed

error: Content is protected !!