प्रदेश के मुख्यमंत्री व राज्यपाल से नवरात्रों में मांस व शराब की बिक्री पर पाबंदी की मांग

पुन्हाना, कृष्ण आर्य
17 अक्टूबरसे 25अक्टूबर तक चलने वाले हिंदूधर्म के आश्विनशुक्ल पक्ष के नवरात्रे पर्व को लेकर प्रदेश सरकार व प्रदेश के मुख्यमंत्री व महामहिम राज्यपाल से नौ दिनों के लिए प्रदेश को मद्द व मांस मुक्त घोषित करने कि मांग समाजसेवियों ने की है।         

सर्व जातीय सेवा समिति के उपाध्यक्ष रजत जैन, जन सेवा समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार, एडवोकेट मनीष गर्ग, पार्षद दीपक राजस्थानी आदि ने बताया कि हिंदू धर्म के अनुयायीयो मे नवरात्रो का विशेष महत्व है और नवरात्रो में भक्त गण माँ के नौ स्वरूपों की विशेष पूजा अर्चना आराधना, स्तुति करते हैं।अहिंसा के पथ पर चलकर विश्व शांति उन्नति समृद्धि विकास की कामना करते है तथा अहिंसा के पथ पर चलकर सच्ची शांति की कामना की जा सकती है। माता रानी से सम्पूर्ण जगत के कल्याण की कामना करते है।धर्म प्रत्येक प्राणी मात्र के प्रति दया भाव रखता है और ईश्वर से प्रार्थना करता है की प्रत्येक प्राणी मात्र एक दूसरे के प्रति प्रेम आदर व मैत्री भाव के साथ रहे।       

इसलिए देश प्रदेश एवम् समस्त विश्व कल्याण की भावना के साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री व महामहिम राज्यपाल से  मांग करते हैं की  17 अक्टूबर से 25अक्टूबर तक नौ दिनों के लिए मद्द मांस पर प्रतिबंध लगाकर प्रदेश को मद्द मांस  मुक्त घोषित किया  जाए।  अहिंसा के पथ पर चलकर  विश्व कल्याण व  शांति की स्थापना का सपना पूर्ण रुप से  साकार हो सके।

You May Have Missed

error: Content is protected !!