ऑल हरियाणा रोडवेज वर्कर्स यूनियन का त्रिवार्षिक राज्य प्रतिनिधि सम्मेलन कुरुक्षेत्र में दिनांक 27-9 -2020 को संपन्न हुआ जिसमें राज्य प्रधान श्री विनोद शर्मा राज्य महासचिव श्री सुखविंदर जी एवं श्री मनिन्दर सिंह कोषाध्यक्ष विजयी रहे चुनाव प्रक्रिया के उपरांत आज गुरुग्राम डिपो में राज्य कमेटी के चुने हुए पदाधिकारियों का डिपो कमेटी द्वारा राज्य पदाधिकारियों का सम्मान समारोह आयोजित किया गया जिसमे विशेष तौर से पूर्व राज्य प्रधान श्री हरिनारायण शर्मा जी उपस्थित हुए और इस अवसर पर सैकड़ों डिपो कर्मचारी ने सभी चुने हुए पदाधिकारियों का स्वागत किया

इस अवसर पर कर्मचारियों को संबोधित करते हुए नवनिर्वाचित राज्य प्रधान श्री विनोद शर्मा में कहा की जो जिम्मेदारी प्रदेश के कर्मचारियों ने उन पर सोपी है वह कर्मचारियों की समस्याओं एवं मांगो का उच्च अधिकारियों के साथ मिलकर शीघ्र ही इनका समाधान करवाएंगे मंच का संचालन श्री संजय गुलाटी ने किया.

इस अवसर पर डिपो प्रधान पवन सहारन डिपो सचिव सुशील शर्मा सत्येंद्र कादयान अशोक कुमार रमन कुमार मनीष कुमार खुशीराम सतबीर सिंह सुशील कुमार जोगिंदर सिंह महेंद्र सिंह संदीप दलाल मनीष कुमार प्रवीण कुमार आदि सैकड़ों कर्मचारी साथी उपस्थित रहे और उन्होंने आने वाले समय के लिए राज्य प्रधान एवं उनकी राज्य कमेटी को शुभकामनाएं दी