बरवाला शहर की मुख्य चार समस्याओं को लेकर कांग्रेसियों ने आज धरने के सांतवे दिन फूंका सी एम का पुतला

हांसी   ,8 सितम्बर : मनमोहन शर्मा

बरवाला विधानसभा क्षेत्र से पूर्व कांग्रेस प्रत्याशी रहे भूपेन्द्र गंगवा के नेतृत्व में आज सातवें दिन बरवाला कांग्रेस कमेटी द्वारा बरवाला शहर की मुख्य समस्याओं को लेकर सी एम मनोहर लाल खट्टर का पुतला फूंका। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्वर्ग आश्रम के प्रधान ओम प्रकाश वधावा, पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओड समाज व वरिष्ठ बुजर्ग नेता प्यारे लाल ओड ने की। 

कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गंगवा ने प्रदेश सरकार के स्वछता अभियान पर निशाना साधते हुए कहा कि बरवाला व प्रदेश में स्वच्छता सिर्फ और सिर्फ कागजों में ही दिखा है बल्कि सच्चाई यह कि बरवाला शहर के मुख्य चंडीगड़ मार्ग, स्वर्ग आश्रम के सामने, दौलतपुर मार्ग पर लचर व बदहाल सीवरेज व्यवस्था के कारण गंदगी का ढेर लगा है और कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सड़क इस प्रकार बनवाई गई है कि बरवाला शहर के मुख्य चंडीगढ़ मार्ग पर सड़क में गढ्ढे नही बल्कि गढ्ढों में सड़क है नगर पालिका में हुए घोल मेल की विजिलेंश/ या किसी हाई-कोर्ट रिटायर्ड जज से जांच करवाने व डिवाईडरों पर लगी करोड़ों की स्ट्रीट-लाईट की जांच करवाने सहित अन्य मांगों को शासन व प्रशासन नही मानेगा तब तक बरवाला कांग्रेस कमेटी बरवाला के हकों की लड़ाई लड़ती रहेगी।

कांग्रेस नेता भूपेन्द्र गंगवा ने सरकार से अपील करते हुए कहा कि बरवाला विधानसभा क्षेत्र में हजारों एकड़ में करीब 80 प्रतिशत नरमा सहित अन्यों फसलों सफेद मच्छर के कारण जो भी नुकसान हुआ है उसकी विशेष गिरदावरी करवाकर नुकसान की भरपाई करवाई जाए और कहा कि आज स्वर्ग आश्रम कार्यकरणी सहित पांच नम्बरदारों व इ रिक्शा यूनियन के प्रधान विनोद डोगर ने धरने प्रदर्शन को समर्थन दिया। आज प्रदर्शन को इंदिरा गांधी मजदूर कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव मुकेश गर्ग, राजीव गांधी पंचायती राज संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष एडवोकेट राजेश श्योकंद, विजय नम्बरदार, जगदीश भूटानी जेवरा, पूर्व पार्षद रोहताश, कांग्रेस नेता लेख राम ओड, सहित अन्यों लोगों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर आज पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष ओड समाज प्यारे लाल ओड, पूर्व ब्लॉक सचिव नरेन्द्र रेखी, विजय नम्बरदार जुगलान, छाझु राम नंबरदार जेवरा, छाझु राम नम्बरदार खरकड़ी, सुंदर नम्बरदार खेड़ी बर्की, मिश्री लाल नम्बरदार पातन, वरिष्ठ कांग्रेस नेता सज्जन गैबीपुर, टेक राम नम्बरदार जेवरा, कृष्ण कुमार ओड, सुनील जलंधरा युवा कांग्रेस नेता, धर्मपाल पाला प्रधान, कांग्रेस नेता लेखराम प्रधान, बनारसी ओड, सत्यवान शर्मा, सोनू गुरी तलवंडी, टेकचन्द, संजय भट्ट, मास्टर प्यारे लाल, प्रकाश खोखा, सज्जन खोखा, सुरेश भाटिवाल, शौकीन खरकड़ी, अमर सिंह शर्मा खरकड़ी, शमशेर सिंह पप्पू, टेक राम, तेलु राम पंघाल, फकीर चन्द पंघाल, पवन कुमार पंघाल, मुकेश बरवाला, दिनेश शर्मा, भीमा जेवरा, कर्मबीर भ्याण सरपंच जेवरा, सुंदर मौर्य बरवाला, महेंद्र सिंह बरवाला, प्रवीण वर्मा ढाणी गांरण, मामन राम घोड़ेला, बनवारी लाल, प्रभात अरोड़ा, रमेश बुगाना, भजन लाल बुगाना, बलराम बुगाना, कुलदीप सरसौद, दीपक बुगाना, श्याम बुगाना, विजय सिंह मान बुगाना, सत्य नारायण बुगाना, राजकुमार सुरा, मनोज धांसु, विजेंद्र हुडा तलवंडी, रविन्द्र सैनी बरवाला, भूप सिंह, पंडित ज्ञानी राम, अनिल कुमार, कपिल सैनी, राजू, विनोद डाबर, साहिल, सुरजीत धाशूं, प्रधान जोनि वर्मा, श्रवण, मनोज बेरां, मदन राजपूत, विकास सैनी, कमल, बिट्टू, अनुराग, मनोज, तरसेम, कर्ण, अमरजीत, जितेंद्र रोहिल्ला, विनोद वाल्मीकि, अशोक पंडित सहित भारी संख्या में लोग मौजूद रहें।

You May Have Missed