सैल्यूट तिरंगा संस्थान के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश झा जी ने संस्था का विस्तार करते हुए हरियाणा प्रदेश की अध्यक्ष बीनू गर्ग के साथ मिलकर हेड ऑफिस वसंत कुंज, नई दिल्ली में एक मीटिंग 17 अगस्त 2020 को आयोजित की, जिसके फलस्वरुप हरियाणा में युवा प्रदेश अध्यक्ष पद पर श्री नवीन कुमार एवं उपाध्यक्ष पद पर श्री चंदन कुमार झा को नियुक्त किया है।

इस संस्था का मुख्य काम देश में राष्ट्रवादी सोच के साथ शहीदों के परिवार की मदद करना, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान को प्रगति देना, वृक्षारोपण कर हरियाली पैदा करना, ब्लड डोनेशन कैंप आदि लगाकर मेडिकल संस्थान का उत्थान करना जैसे आदि कार्यक्रमों को उनके अंतिम चरण तक पहुंचाने का काम यह संस्था मुख्य रूप से करती है। इस संस्था के संरक्षण में भारत के कई गणमान्य एवं प्रतिष्ठित व्यक्ति जुड़े हुए हैं।

नवीन कुमार और चंदन कुमार झा जी समाज सेवा में काफी अग्रसर रहे हैं। और अब ये साथी प्रदेश में जनता की सेवा करना चाहते हैं। इनका मुख्य लक्ष्य है कि हरियाणा के हर पंचायत में सैल्यूट तिरंगा संस्थान की तरफ से हर स्वतंत्रता दिवस एवं गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराया जाए। और सैल्यूट तिरंगा संस्थान की तरफ से किए जा रहे जन हितेषी कार्यों को पूर्ण रूप से पूरे प्रदेश के हर कोने में व गांव गांव तक पहुंचाया जाए।

नवीन कुमार जी व चंदन कुमार झा जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश झा जी और प्रदेश अध्यक्ष बीनू गर्ग जी व चित्र दलाल एवं संयुक्ता प्रसाद का भी धन्यवाद किया है जिन्होंने इस पद हेतु उनका नियुक्ति पत्र देकर सम्मान किया है। नवीन कुमार जी व चंदन कुमार झा जी ने इन सभी का आभार प्रकट करते हुए पूरी आस्था व विश्वास के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में कार्य करने व संस्था के संगठन का पूर्ण विस्तार करने का पूरा भरोसा दिया है।।

error: Content is protected !!