जय प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने में कौन सी लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई गई थी?  ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाने में कौन सी लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई?भाजपा के नवनियुक्त सभी जिलाध्यक्ष बनाने में कौन सी लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई?

21 अगस्त 2020 ,  कांग्रेस के आंतरिक लोकतंत्र पर तंज कसने वाले भाजपाईयों-संघीयो से स्वयं सेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने सवाल किया जय प्रकाश नड्डा को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाने में कौन सी लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई गई थी?           

  विद्रोही ने कहा क्या यह सच नहीं है जय प्रकाश नड्डा को भाजपा अध्यक्ष के रूप में राजनीतिक हैसियत मोदी जी व अमित शाह की कठपुतली मात्र की है1 खुद कठपुतली अध्यक्ष बनाने वाले संघी कांग्रेस के संगठन व आंतरिक लोकतंत्र पर सवाल उठाए यही अपने आप में हास्यास्पद है1 कांग्रेस पार्टी संगठन व कोई भी नीतिगत निर्णय करने से पहले पार्टी नेताओं से व्यापक विचार-विमर्श करती है1 पर भाजपा में कोई चर्चा होना तो दूर नागपुर से संघी फरमान आता है और भाजपा उस फरमान का कठपुतली की तरह पालन करती है1 जिस राजनीतिक दल में दल की चलने की बजाय आरएसएस ही भाजपा के संगठन संबंधित फैसले लेता हो ऐसा संघी कठपुतली दल भाजपा आंतरिक लोकतंत्र पर कांग्रेस को उपदेश झाड़े यह बेशर्मी की पराकाष्ठा है1 

  विद्रोही ने पूछा हरियाणा में ओमप्रकाश धनखड़ को प्रदेश भाजपा अध्यक्ष बनाने में कौन सी लोकतांत्रिक प्रक्रिया अपनाई? व्यक्तिगत पसंद-नापसंद, व्यक्तिगत संबंधों के आधार पर ओमप्रकाश धनखड़ भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बनने में कामयाब हो गए1 और धनखड़ ने विभिन्न नेताओं की कठपुतलियों को जिलों में अध्यक्ष पद सौंप दिए1 हरियाणा में भाजपा के नवनियुक्त सभी जिलाध्यक्ष किसी न किसी बड़े नेता की कठपुतलियां हैं1 उन कठपुतलियों को पद देकर भाजपा ऐसा प्रदर्शित कर रही है मानो उसने बहुत बड़ी संगठनात्मक क्रांति कर दी हो1 

 विद्रोही ने कहा विधानसभा चुनाव में भी भाजपा ने अपने संगठन व कथित समर्पित कार्यकर्ताओं के बारे में बड़े-बड़े गीत गाए थे1 पर पानी की तरह पैसा बहाकर, केंद्र व राज्य सत्ता का खुला दुरुपयोग करके भी हरियाणा विधानसभा चुनाव में भाजपा मुश्किल से 40 सीटें जीतने में कामयाब हुई1 और जजपा ने जनादेश से धोखा करके व चुनाव में जनता से किए वादों को दरकिनार करके अपने निजी स्वार्थों की पूर्ति खातिर  भाजपा का समर्थन करके दोबारा भाजपा खट्टर सरकार बनवा दी1 जबकि हरियाणा कांग्रेस में संगठन बदलाव विधानसभा चुनाव के मात्र दो माह पूर्व होने पर भी प्रदेश अध्यक्ष कुमारी सैलजा व विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में कांग्रेस ने जोरदार चुनाव अभियान चलाकर 31 सीटें जीती1 जबकि मीडिया के हर सर्वे में कांग्रेस को कोई भी दो-तीन से ज्यादा सीट देने को तैयार नहीं था1                 

 विद्रोही ने कहा हरियाणा में कांग्रेस का संगठन कागजों में बेशक नहीं दिखता हो पर जमीनी धरातल पर कांग्रेस के कार्यकर्ता हर गांव, शहर के हर मोहल्ले, वार्ड में मौजूद हैं1 और कांग्रेस नेतृत्व की एक कॉल पर ही बड़ी से बड़ी जनसभा, आंदोलन करने में सक्षम है1 भाजपा सत्ता अहंकार में कांग्रेस को कमजोर समझने की भूल न करें1 हरियाणा कांग्रेस के कार्यकर्ता केंद्र की मोदी सरकार व हरियाणा की भाजपा खट्टर सरकार के खिलाफ तब तक सडक़ों पर आंदोलन करेंगे जब तक जनविरोधी भाजपा सरकारों को जनता के आशीर्वाद से उखाडक़र नहीं फेंक देते1 कांग्रेस सिद्धांतों, नीतियों पर चलने वाली एक धर्मनिरपेक्ष, लोकतांत्रिक राजनीतिक दल है जो लोकलाज, लोकतंत्र, संविधान में प्रबल आस्था रखकर तसबको साथ लेकर चलने वे विश्वास रखता है1 

        विद्रोही ने कहा सत्ता मिलने पर कांग्रेस सभी के हित और विकास के लिए काम करने में विश्वास करती है न की भाजपा की तरह चंद लोगों के हित, विकास के लिए काम करती

error: Content is protected !!