भाजपा पदाधिकारियों ने गांव मानेहरु के हनुमान मंदिर में किया पौधारोपण

भिवानी/शशी कौशिक  

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ के आह्वान पर पर्यावरण सुरक्षा के लिए म्हारा हरियाणा-हरा भरा हरियाणा अभियान के तहत भाजपा ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शंकर धूपड़ व पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल और भाजपा पदाधिकारियों द्वारा आज गुरूवार को गांव मानेहरु के हनुमान मंदिर में पौधारोपण किया गया। इस अवसर पर भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष ताराचंद अग्रवाल ने कहा कि पार्टी योजना के अनुसार प्रत्येक बूथ पर 100 पेड़ लगाए जाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। हमें इस लक्ष्य से भी अधिक पेड़-पौधे लगाकर पर्यावरण सुरक्षा में अपना योगदान देना है।

उन्होंने कहा कि आज हम जा पौधे लगा रहे हैं उनका हमें व हमारी आने वाली पीढ़ी को बहुत अधिक लाभ मिलेगा। पेड़ों से पर्यावरण भी बेहतर होगा और प्रदूषण में भी भारी कमी आएगी। ओबीसी मोर्चा के प्रदेश महामंत्री शंकर धूपड़ ने कहा कि धरती केवल मनुष्य मात्र के लिए नहीं है। यह सभी जीवों के लिए है। आने वाली पीढिय़ों के लिए पौधारोपण ही पृथ्वी को बचाने के लिए का सबसे अहम संदेश है। पार्टी कार्यकर्ता व पदाधिकारी स्कूल, महाविद्यालय, सरकारी कार्यालयों के परिसर व अन्य सार्वजनिक स्थलों पर अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाएं जा रहे है और उन्होंने कहा ऐसे में पृथ्वी को हरा-भरा बनाए रखना बहुत ही आवश्यक है।

पार्टी के नवनियुक्त प्रदेशाध्यक्ष ओमप्रकाश धनखड़ ने इस विषय में गंभीरता दिखाते हुए यह अभियान चलाया है, जिसमें सफल बनाने में हम किसी प्रकार की कोई कसर नहीं छोड़ेंगे और उन्होंने कहाँ की पौधा रोपण अभियान पूरे जोर- शोर से चलाया जा जा रहा है । कार्यकर्ता पूरी लग्न और मेहनत के साथ इस अभियान को सफल बनाने में लगे हुए हैं।इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष विनोद स्वामी, शिवकुमार पराशर, मंदिर के महंत महेंद्र प्रधान, हरबिलास प्रधान, राजेश शर्मा, पायलेट अंकुश शर्मा, मित्रपाल, तेजराम जांगड़ा, विजय हल्का भी मौजूद थे।

error: Content is protected !!