2 अगस्त 2020 ,  स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष एवं हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से पूछा रेवाड़ी व चरखी दादरी जिले के किसानों ने क्या पाप किया था जो भाजपा-जजपा सरकार ने वर्षा-औलौ से नष्ट हुई रबी फसल 2019-20 का मुआवजा उन्हे देने योग्य नहीं समझा1                 

विद्रोही ने कहा कि हरियाणा सरकार ने ओलों वर्षा से नष्ट हुई रबी फसल 2019-20 के लिए महेंद्रगढ़, भिवानी, रोहतक, यमुनानगर जिले के किसानों को मुआवजे के रूप में 30 करोड़ रुपए देने का जो ऐलान किया है, उसका स्वागत है1 पर लाख टके का सवाल यह है कि नष्ट रबी फसलों के लिए रेवाड़ी व चरखी दादरी जिले के किसानों को मुआवजे से वंचित किया गया?  इन दोनों जिलों में भी अन्य चार जिलों की तरह वर्षा, ओलो से रबी फसलों को भारी नुकसान हुआ था1 महेंद्रगढ़ जिले में जब-जब वर्षा, ओलों ने रबी फसलों पर कहर बरपाया था तब-तब यह कहर रेवाड़ी व चरखी दादरी जिले में भी बरपा था1               

विद्रोही ने कहा जब रेवाड़ी जिले में वर्षा, ओलो से रबी फसलें नष्ट हुई थी तब स्थानीय सांसद व केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और क्षेत्र के भाजपा विधायकों ने सार्वजनिक बयान देकर पीडि़त किसानों को नष्ट फसलों का मुआवजा दिलवाने का आश्वासन दिया था1 बावल से भाजपा विधायक व हरियाणा खट्टर सरकार में मंत्री डॉक्टर बनवारीलाल और कोसली से भाजपा विधायक लक्ष्मण सिंह यादव ने वर्षा, ओलो से नष्ट हुई फसलों का जायजा लेने के नाम पर खेतों में जाकर किसानों के साथ खड़े होकर मीडिया में अपने चेहरे चमकाकर, मगरमच्छी आंसू बहाते हुए पीडि़त किसानों को नष्ट फसलों का मुआवजा दिलवाने का सार्वजनिक भरोसा दिया था1 अब उस भरोसे और दावे का क्या हुआ?         

 विद्रोही ने मुख्यमंत्री खट्टर से सवाल किया कि रबी फसलों का मुआवजा देने के लिए रेवाड़ी, चरखी दादरी जिले के किसानों के साथ भेदभाव व धोखाधड़ी क्यों की गई1

error: Content is protected !!