पुनहाना नगरपालिका उपाध्यक्ष बलराज सिंगला ने संभाला कार्यभार

पुनहाना कृष्ण आर्य

पुनहाना नगर पालिका की अध्यक्ष रूबीना बेगम के पद मुक्त होते ही नगरपालिका उपाध्यक्ष बलराज सिंगला ने पुनहाना नगरपालिका का कार्यभार संभाल लिया है। बलराज सिंगला ने  वीरवार को नगर पालिका सचिव प्रदीप कुमार की मौजूदगी में अपना कार्यभार संभाला।

        गौरतलब है कि लंबे समय से पुनहाना नगर पालिका में नगर पालिका अध्यक्ष रूबीना बेगम के खिलाफ भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्षी पार्षद लामबंद थे। ऐसे में विपक्षी पार्षदों ने नगर पालिका में हुए गोलमाल की शिकायत हरियाणा लोकल अर्बन बॉडीज से की थी। जिसके चलते मामले की जांच हुई और जांच में दोषी पाए जाने पर नगर पालिका अध्यक्ष रुबीना बेगम को तुरंत प्रभाव से पद मुक्त कर दिया गया।

इससे पहले इन्हीं आरोपों के चलते नगर पालिका के सचिव एम ई तथा जेई के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया था। फिलहाल नगर पालिका अध्यक्ष रुबीना बेगम को हटाए जाने के बाद नगर पालिका की कुर्सी पर  उपाध्यक्ष बलराज सिंगला ने कार्यभार संभाल लिया है।

You May Have Missed

error: Content is protected !!