ईश्वर धामु

चंडीगढ़। अब भाजपा के जिला प्रधान पद चाहने वालों का इंतजार खत्म होने जा रहा है। क्योकि अब बहुत शीघ्र ही जिला प्रधानों के नामों की घोषणा होने जा रही है। अगर प्रदेश प्रधान ओम प्रकाश धनखड़ के करीबी सूत्रों का कहना है कि अब प्रधान जी प्रदेश संगठन का गठन करने से पूर्व जिला प्रधानों के नामों का ऐलान कर देंगे। बताया गया है कि भाजपा के जिला प्रधानों के नामों की सूची तैयार है। परन्तु भाजपा में चल रही राजनैतिक उठक-पटक के कारण नामों का ऐलान नहीं हो पाया था।
चर्चाकारों का कहा है कि जिला प्रधानों के नामों की घोषणा पार्टी दो से तीन चरणों में करेगी। पहले चरण में केवल उन्ही जिला प्रधानों के नामों का ऐलान होगा, जो पार्टी के नए प्रदेश प्रधान ओम प्रकाश धनखड़ के विश्वसनीय हैं और जिनके नाम सूची में शामिल है। फिर दूसरे जिलों के प्रधानों के नाम पर दोबारा विचार किया जायेगा। सम्भावना जताई जा रही है कि वर्तमान सूची में नए प्रदेश प्रधान तबदीली भी कर सकते हैं। क्येाकि अब संगठन उन्होने चलाना है और वें इसके लिए अपनों को ही टीम में शामिल करेंगे। जिला प्रधानों के नाम की जल्द घोषणा के बारे में प्रदेश प्रधान ओम प्रकाश धनखड़ ने भी मीडिया से बातचीत में दिया है।
मीडिया को दिए अपने पहले साक्षात्कार में उन्होने प्रदेश संगठन में नए पदाधिकारियों के मनोनयन शीध्र किए जाने की भी बात कही है। परन्तु समझा जाता है, संगठन को खड़ा करने में अभी कुछ समय लग सकता है। इसके पीछे एक कारण यह भी है कि प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी बनाने के लिए प्रदेश प्रधान विधायकों और मंत्रियों को भी विश्वास में लेंगे। इसके साथ ही प्रदेश के लिए नए संगठन सचिव की भी नियुक्ति होनी है। नए संगठन सचिव आने के बाद विचार कर प्रदेश संगठन की प्रक्रिया प्रारम्भ की जायेगी।