निष्ठावान और समर्पित कार्यकर्ताओं की पुन: घरवापसी करेगी इनेलो

इनेलो ने चलाया सदस्यता अभियान
अभय सिंह चौटाला व राठी व भारती संभालेंगे कमान

रमेश गोयत

चंडीगढ़, 22 जुलाई। किन्हीं कारणों से पार्टी से विमुख एवं निष्क्रिय हुए पार्टी कार्यकर्ताओं को पुन: पार्टी विचारधारा से जोडनÞे के लिए इंडियन नेशनल लोकदल ने सदस्यता अभियान शुरू किया है। बुधवार से शुरू हुए इस सदस्यता अभियान में इनेलो के वरिष्ठ नेता एवं विधायक अभय सिंह चौटाला स्वयं दस जिलों की कमान संभालेंगे। पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नफे सिंह राठी व पार्टी के राष्टÑीय उपाध्यक्ष प्रकाश भारती छह-छह जिलों की कमान संभालेंगे। इनेलो कार्यकर्ताओं की पार्टी है व कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। गत दिनों कुछ अति महत्वकांक्षी लोगों ने पार्टी की विचारधारा को छिन्न-भिन्न करने का कार्य किया। उन लोगों की असलियत अब जनता के सामने आ गई है। पार्टी कार्यकर्ताओं को इन लोगों ने प्रलोभन और छूठे सपना दिखाकर गुमराह किया। अब उन पार्टी कार्यकर्ताओं को भी पूरी तरह से अहसास हो गया कि पार्टी कार्यकर्ताओं का मान-सम्मान केवल और केवल इनेलो में है। ऐसे कार्यकर्ताओं को पार्टी में ससम्मान शामिल करवाया जा रहा है। वैसे अभी यह तो शुरुआत है, बहुत जल्द बड़े-बड़े नेता भी इनेलो में शामिल हो रहे हैं।

चौधरी देवी लाल की एक सोच थी और यही सोच चौधरी ओमप्रकाश चौटाला की रही है कि लोकतांत्रिक मूल्यों का ठीक से निर्वहन हो, किसान की खेती फते-फूले, व्यापारी का व्यापार बढ़े, महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित हो, कर्मचारी के मन में सुरक्षा की भावना पनपे और बच्चों को अच्छी तालीम मिले। इसी सोच को पार्टी का हर कार्यकर्ता आगे बढ़ाने के लिए जी-जान से जुटा हुआ है। पार्टी के उन समर्पित, निष्ठावान कार्यकर्ताओं की घरवापसी करवाने के लिए पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं इनेलो विधायक अभय सिंह चौटाला मेवात, फरीदाबाद, पलवल, गुरुग्राम, भिवानी, कैथल, जींद, हिसार, फतेहाबाद और सिरसा, नफे सिंह राठी सोनीपत, रोहतक, झ’जर, रेवाड़ी, महेंर्द्रगढ़ व दादरी, प्रकाश भारती पंचकूला, अम्बाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र, पानीपत और करनाल जिलों में जाकर पार्टी कार्यकर्ताओं का मनोबल बढ़ाएंगे, साथ ही भूले-भटके लोगों को पार्टी की सदस्यता ग्रहण करवाएंगे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!