भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने कोरोना के समय हरियाणा सरकार व संगठन के सेवा कार्यों की सराहना.  चंडीगढ़ से भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला और रोहतक से संगठन महामंत्री सुरेश भट्ट हुए शामिल  

चंडीगढ़, 4 जुलाई 2020. शनिवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘सेवा ही संगठन’ कार्यक्रम के तहत भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा कोरोना संकट के दौरान किए गए सेवा कार्यों की जानकारी ली। सेवा ही संगठन कार्यक्रम में देशभर से भाजपा के प्रदेश अध्यक्षों, महामंत्रियों समेत केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी एवं पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता प्रधानमंत्री के ऑनलाइन कार्यक्रम में शामिल हुए l 

सेवा ही संगठन वर्चुअल कार्यक्रम में सबसे पहले भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अपने संबोधन में कहा कि आपका (प्रधानमंत्री मोदी) पार्टी के प्रति समर्थन और लगाव सर्वविदित है। भारत सरकार की बड़ी जिम्मेदारी प्रधानसेवक के रूप में निभाते हुए पार्टी की हर छोटी बात को भी ध्यान रखना, सहयोग करना, समय-समय पर हम सभी का मार्गदर्शन करना… हम सभी ने देखा है। जब से कोरोना संक्रमण की आहट हुई तब से लेकर आज तक आपने जो नेतृत्व प्रदान किया है वो दुनिया को दिशा देने वाला है। दुनिया आपके कदमों का बारीकी से अनुसरण कर रही है। भारत आपके नेतृत्व में सुरक्षित एवं स्वाभिमान से खड़ा है।  

भाजपा अध्‍यक्ष जेपी नड्डा ने कहा कि प्रवासी श्रमिक अपना स्थान छोड़कर ना जाएं भाजपा कार्यकर्ताओं ने इसकी चिंता की और उन सभी के लिए भोजन की व्यवस्था की। कोरोना लॉकडाउन के दौरान जो प्रवासी श्रमिक अपने स्थान से निकल पड़े उनके लिए हर तरीके की सुविधा देने का काम भी भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया। कोरोना संकट काल में अब तक 3.9 लाख कार्यकर्ताओं ने बुजुर्गों और बीमार लोगों की सेवा की है। पार्टी कार्यकर्ताओं ने यह सुनिश्चित किया है कि बीमार और बुजुर्ग लोगों को स्वस्थ रहने के लिए नियमित रूप से दवाएं उन तक पहुंचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने हरियाणा की मनोहर सरकार और हरियाणा भजापा कार्यकर्ताओं द्वारा किए गए कार्यों की सराहना की।

हरियाणा भाजपा से चंडीगढ कार्यालाय से प्रेदश अध्यक्ष सुभाष बराला और रोहतक कार्यालाय से संगठन महामंत्री सुरेश भट्ठ ने शिरकत की। इस कार्यक्रम में चंडीगढ से प्रदेश अध्यक्ष सुभाष बराला के साथ केंद्रीय मंत्री रतन लाल कटारिया, विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता, कैबिनेट मंत्री बनवारी लाल, खेल मंत्री संदीप सिंह, कृषि मंत्री जेपी दलाल, भाजपा प्रेदश उपाध्यक्ष बंतो कटारिया भी मौजूद रही। वहीं रोहतक कार्यालय से संगठन महामंत्री के साथ, प्रेदश महामंत्री सदीप जोशी, पूर्व राज्यमंत्री मनीष ग्रोवर, कार्यलय प्रमुख गुलशन भाटिया भी मौजूद रहे।

error: Content is protected !!