अशोक कुमार कौशिक

नारनौल। बर्खास्त पीटीआई अध्यापकों का क्रमिक अनशन बुधवार को 10वें दिन संघर्ष समिति के जिला प्रधान  आशीष यादव के नेतृत्व में जारी रहा। अनशन पर कैलाश चंद, चेतन कुमार, शर्मिला देवी व बबीता देवी बैठे। इसके बाद हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ संबंधित सर्व कर्मचारी संघ के नेतृत्व में चितवन वाटिका से महावीर चौक तक प्रदर्शन किया तथा शिक्षा मंत्री कंवर पाल गुर्जर का पुतला दहन किया गया। ग्राम पंचायत खत्रीपुर की सरपंच राजेश देवी, ग्राम पंचायत दुबलाना के सरपंच धर्मपाल, जाट गुवाना के सरपंच मुकेश कुमार, गहली के सरपंच नरेश कुमार, बडक़ोदा की सरपंच सरिता यादव, ग्राम पंचायत बासड़ी की सरपंच सरिता देवी, ग्राम पंचायत नांगल सिरोही की सरपंच सरिता देवी, ग्राम पंचायत खातीवास की सरपंच ज्योति देवी सहित जिले की अनेक ग्राम पंचायतें पीटीआई की नौकरी बहाली के समर्थन में आगे आई।

कार्यक्रम को आज पी.टी.आई. संघर्ष समिति के राज्य सदस्य हुनेश कुमार, सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान कौशल कुमार, सचिव महेश यादव, राज्य सचिव महेंद्र बोयत, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के जिला प्रधान रमेश कुमार, सचिव दिनेश कुमार, राज्य सचिव धर्मपाल शर्मा, उप प्रधान कृष्णा आर्य, हसला के जिला प्रधान प्रदीप कुमार, पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला प्रधान सुरेंद्र कुमार, डिप्लोमा इंजीनियर के जिला प्रधान राजेश वर्मा, सामाजिक विकास मंच समिति जिला प्रधान प्रेम यादव, ईंट भ_ा मजदूर यूनियन के जिला प्रधान रोहताश गोठवाल, बुस्टर ऑपरेटर यूनियन के जिला प्रधान कृष्ण कांत, आर्य समाज के जिला प्रधान राजेंद्र सिंह आर्य, सचिव कप्तान जगराम सिंह आर्य, पीडब्ल्यूडी मैकेनिकल यूनियन के जिला ब्लॉक प्रधान सुनील, हरियाणा अनुसूचित जाति राजकीय अध्यापक संघ के जिला प्रधान जय नारायण, प्राथमिक शिक्षक संघ के जिला सचिव विजय कुमार, उप प्रधान अनिल कुमार, वीरेंद्र, शारीरिक शिक्षक संघ के जिला प्रधान सुभाष सोनी, सलाह के जिला प्रधान नरेंद्र सांगवान, सुरेश कुमार, रिटायर्ड कर्मचारी संघ के जिला प्रधान पूर्णचंद्र, हमसा के जिला प्रधान शीतल दास, सचिव हनुमान, ग्राम पंचायत नायन के सरपंच रामकरण, संघर्ष समिति के जिला सचिव कैलाश चंद, प्रमुख समाज सेवी मंजू कौशिक महेंद्रगढ़, प्रमुख समाजसेवी सत्येंद्र यादव उर्फ  बिल्लू कुक्सी, हरियाणा विद्यालय अध्यापक संघ के ब्लाक सचिव कैथल जिले के कृष्ण कुमार आदि पदाधिकारियों ने संबोधित किया।

इस अवसर पर पीटीआई राधेश्याम, अजेंद्र कुमार, कांता कुमारी, उगनता, शीला, मुन्नी देवी, संगीता, ज्योति देवी, सावित्री देवी, प्रमिला देवी, नोरंग लाल, चेतराम, महेंद्र कुमार व प्रकाश वीर आदि उपस्थित थे।

error: Content is protected !!