23 जून 2020. स्वयंसेवी संस्था ग्रामीण भारत के अध्यक्ष व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता वेदप्रकाश विद्रोही ने युवा नेता संजय गांधी की 40वीं पुण्यतिथि पर अपने कार्यालय में उनके चित्र पर पुष्पाजंली अर्पित करके भावभीनी श्रद्घाजंजी अर्पित की। कपिल यादव, अमन कुमार, अजय कुमार, प्रदीप यादव व कुमारी वर्षा ने भी अपने श्रद्घसुमन संजय गांधी को अर्पित किए। 

    इस अवसर पर विद्रोही ने कहा कि संजय गांधी ने अपने अल्प राजनैतिक जीवनकाल में देश की राजनीति व समाज पर दूरगामी परिणाम देने वाले प्रभाव छोड़े। संजय गांधी के राजनैतिक क्रिया-क्लापो से अनेक लोगों के मतभेद हो सकते है और आपातकाल को लेकर उन पर कई तरह के आरोप आज भी लगाये जाते है, लेकिन यह भी एक कटु सत्य है कि संजय गांधी ने परिवार नियोजन व पेड़ लगाने का जो राष्ट्रव्यापी अभियान प्रारंभ किया था, वह देशहित में अच्छे परिणाम देने वाले अभियान था। आज पूरे देश में सफलतापूर्वक जो परिवार नियोजन का अभियान चल रहा है और जिसके कारण आबादी नियंत्रण में आ रही है, उसका सारा श्रेय संजय गांधी को ही जाता है।

 विद्रोही ने कहा कि यदि संजय गांधी के पेड़ लगाने के अभियान को ईमानदारी से सभी लोग चलाते तो आज देश में पर्यावरण असंतुलन की बहुत सी समस्याये नही होती। दो वर्ष पूर्व उत्तराखंड में प्रकृति का भीषण प्रकोप भारी वर्षा व बाढ़ के कारण आया था, उसका एक बड़ा कारण उत्तराखंड में अंधाधुंध पहाड़ों पर से पेड़ों की कटाई व अवैध निर्माण है। यदि संजय गांधी के दिखाये गए रास्ते पर चलते हुए ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाये जाते है और आपातकाल के दौर की तरह दिल्ली की तर्ज पर अवैध निर्माणों पर कड़ाई से शिकंजा कसा जाता तो उत्तराखंड को भीषण तबाही का सामना नही करना पड़ता।                  

 विद्रोही ने कहा कि आज हरियाणा व देश में मारूति उद्योग देश व प्रदेश की अर्थव्यवस्था में मील का पत्थर साबित हो रहा है, उस उद्योग की आधारशिला भी गुडग़ांव में संजय गांधी ने ही रखी थी, जिसके कारण आज गुडग़ांवा विश्व के औद्योगिक मानचित्र पर अहम स्थान रखता है और हरियाणा औद्योगिकरण में देश का नम्बर वन राज्य बनने की ओर अग्रसर है।                

 विद्रोही ने युवा वर्ग से अपील की कि वे संजय गांधी के दिखाये रास्ते पर चलते हुए परिवार नियोजन, पर्यावरण व औद्योगिक विकास के लिए ईमानदारी से काम करने का निर्णय करके संजय गांधी को आज सच्ची श्रद्घाजंली दे सकते है।

error: Content is protected !!