20 लाख सैनेटाइजर और 10 लाख मास्क का होगा वितरण

चंडीगढ़, 20 जून 2020, कोरोना से बचाव के लिए सरकार के साथ राजनितिक और सामाजिक संस्थाएं जन जागरण के तहत लोगों को जागरूक कर रहे है। भारतीय जनता पार्टी भी कोरोना के संक्रमण से लड़ने को जाग्रति में अपना योगदान भी दे रही है। भाजपा प्रदेशाध्यक्ष सुभाष बराला ने कोरोना से बचाव के लिए चलाए जा रहे जनजागरण अभियान की जानकारी देते हुए बताया कि भारतीय जनता पार्टी कोरोना के लिए जनजागरण के लिए अभियान चलाए हुए है जिसके चलते 20 जून से तीन दिन तक भाजपा कार्यकर्त्ता सैनेटाइजर और मास्क का वितरण प्रदेश के सभी जिलों में करेंगे। प्रदेश स्तर पर अभियान की देख-रेख भाजपा के प्रदेश महामंत्री एवं सांसद संजय भाटिया करेंगे।    

भाजपा प्रदेशाध्यक्ष ने कहा कि हरियाणा में भाजपा 20 लाख सैनेटाइजर और 10 लाख मास्क का वितरण करेगी। कोरोना के समय में कोई भी व्यक्ति बिना मास्क और सैनेटाइजर के घर से बाहर न निकले इसलिए भाजपा कार्यकर्त्ता आम जन मानस के लिए मास्क और सैनेटाइजर का वितरण करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्त्ता सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आम लोगों को सैनेटाइजरऔर मास्क देंगे और कोरोना के प्रति एतिहात बरतने के लिए जागरूक करेंगे। बराला ने कहा कि भाजपा ने पहले भी चाहे कोरोना के मरीजों के लिए रक्तदान करना हो या विभिन्न मोर्चो द्वारा लोगो के लिए राहत सामग्री देने के काम करके अपने सामाजिक उतरदायित्व का निर्वहन किया है।

error: Content is protected !!