एनसीआर मीडिया क्लब ने सीमा गिल को दी बधाई

-बनी खबर फ़ास्ट चैनल की कार्यकारी संपादक
-मीडिया जगत में महिला सशक्तिकरण को मिलेगा और ज्यादा बल

गुरुग्राम। इलेक्ट्रॉनिक, प्रिंट और डिजिटल पत्रकारिता में पिछले 20 साल से सक्रिय वरिष्ठ पत्रकार सीमा गिल की नई नियुक्ति पर एनसीआर मीडिया क्लब ने प्रसन्नता व्यक्त की है। सीमा गिल ने हाल ही में खबर फ़ास्ट चैनल में कार्यकारी संपादक का पदभार ग्रहण किया है। क्लब ने कहा है कि इस नियुक्ति से मीडिया जगत में महिला सशक्तिकरण को और ज्यादा बल मिलेगा।

गौरतलब है कि सीमा गिल, ईटीवी भारत, खोज इंडिया, आई-विटनेस न्यूज, खबरें अभी तक, टोटल टीवी, साधना न्यूज़ और दूरदर्शन चैनलों व अमर उजाला समाचार पत्र में विभिन्न पदों पर काम कर चुकी हैं। उन्हें रिपोर्टिंग और सम्पादन दोनों क्षेत्रों में महारत हासिल है। सीमा गिल की हरियाणा और राष्ट्रीय स्तर के राजनैतिक और सामाजिक पर भी गहरी पकड़ है। उनकी अनेक न्यूज़ रिपोर्ट्स ने लोगों का ध्यान अपनी और आकर्षित किया है। सीमा गिल को समय-समय पर अनेक सम्मान और प्रशस्ति पत्रों से भी नवाजा जा चुका है।

पत्रकारिता के साथ-साथ सीमा गिल सामाजिक सरोकारों से भी जुड़ी हुई हैं। वे एनसीआर मीडिया क्लब की वरिष्ठ सदस्या हैं और क्लब की कल्याणकारी योजनाओं में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती रही हैं। एनसीआर मीडिया क्लब ने उनकी नई नियुक्ति पर प्रसन्नता व्यक्त की है। क्लब के सभी पदाधिकारियों ने सीमा गिल को बधाई दी है और आशा व्यक्त की है कि वे अपनी नई जिम्मेदारी को नई ऊर्जा और गम्भीरता से निभाएंगी व पत्रकारिता में नए कीर्तिमान स्थापित करेंगी।

You May Have Missed

error: Content is protected !!