-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कारगर नीतियों के कारण देश की 135 करोड़ आबादी सुरक्षित महसूस कर रही है।

अशोक कुमार कौशिक

नारनौल। अनलॉकडाउन फस्ट में बेशक कोरोना के संक्रमित रोगियों की संख्या बढ़ी है परंतु हिंदुस्तान में कोरोना बीमारी के रोगियों का रिकवरी रेट दूसरेे देशों की तुलना मे बहुत अच्छा है। 55 प्रतिशत कोरोना बीमारी रोगी ठीक हो कर अपने घरों को जा रहे हैं। देश के लिए यह एक सुखद बात है उक्त बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने शुक्रवार को अपने महेंद्रगढ़ आवास पर कहीं।

उन्होंने कहा कि वीरवार देर  सायं उन्होंने प्रदेश के स्वास्थ्य व गृह मंत्री अनिल विज से मोहाली के मैक्स हॉस्पिटल में मिलकर उनके स्वास्थ्य का हालचाल जाना। व महेंद्रगढ़ जिले में कोरोना बिमारी की स्थिति से स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज को अवगत कराया। श्री शर्मा ने बताया कि स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज की स्वास्थ्य स्थिति में बेहतर सुधार है। वे अस्पताल से ही पूरे हरियाणा में  कोरोना बिमारी की स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।

उन्होंने कहा कि देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कारगर नीतियों के कारण देश की 135 करोड़ आबादी सुरक्षित महसूस कर रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में गुडग़ांव तथा फरीदाबाद जिलों में कोरोना की मरीजों की संख्या ज्यादा है। जिसका कारण यह है कि प्रदेश के यह जिले दिल्ली के नजदीक है और दिल्ली कोरोना के मरीजों की संख्या ज्यादा है। परन्तु अब इन जिलों में सरकार का फोक्स ज्यादा है ये जिले भी अब बेहतर स्थिति में हो जायेंगे।

उन्होंने कहा कि मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में प्रदेश सरकार अच्छी तरह चल रही है। प्रदेश सरकार आम जनता के साथ कंधे से कंधे मिलाकर प्रदेश में विकास के नए आयाम स्थापित कर रही है। श्री शर्मा ने कहा कि  किसान की फसल  सरसों व गेहूं खरीदने में जो सिस्टम प्रदेश सरकार ने अपनाया वह अपने आप में एक मिशाल है जिस कारण  किसान की रबी फसल का एक-एक दाना खरीदा तथा सरकार ने समय पर किसान को उसकी फसल का भुगतान किया।

गठबंधन के संबंध में पूछे गए सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि चौधरी देवीलाल परिवार से हमारे पुराना नाता रहा है भाजपा ने चौधरी देवीलाल के साथ 1987 में काम किया है वहीं भाजपा ने 24 जुलाई 1999 को चौधरी ओमप्रकाश चौटाला को प्रदेश का मुख्यमंत्री बनाया वही आज चौधरी देवी लाल की चौथी पीढ़ी दुष्यन्त चौटाला के साथ भाजपा प्रदेश को उन्नति और विकास की ओर ले जा रही है।

उन्होंने केंद्र सरकार के 1 साल के कार्यकाल को इतिहास का सर्वांगीण कार्यकाल बताते हुए कहा कि इस कार्यकाल में जम्मू कश्मीर से अनुच्छेद 370 जैसे अनेक बड़े फैसले हुए जो देश के इतिहास में सदा सदा के लिए याद किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व प्रदेश के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर के नेतृत्व में देश व प्रदेश के हित पूरी तरह सुरक्षित हैं।

error: Content is protected !!