-कोविड-19 डोंट कम अगेन’ नाम से लिखी नई पुस्तक
-नेहरा इससे पहले भी कोविड-19 पर लिख चुके हैं दो पुस्तकें

गुरुग्राम, 8 जून। वरिष्ठ पत्रकार, लेखक और राजनीतिक विश्लेषक अमित नेहरा ने कोरोना वायरस के कारण फैली विश्वव्यापी महामारी पर अंग्रेजी में, ‘कोविड-19 डोंट कम अगेन’ नामक एक पुस्तक लिखी है। अभी यह पुस्तक विश्वविख्यात ई-कामर्स कम्पनी अमेजन पर ई-बुक के रूप में उपलब्ध है। इसे ज्यादा से ज्यादा पाठक पढ़ सकें इसलिए लांचिंग के अवसर पर इसे अमेजन से आगामी 12 जून तक बिल्कुल फ्री डाउनलोड किया जा सकता है। एकदम अनूठी शैली में लिखी गई विश्वस्तरीय इस किताब में कोविड-19 की भयावहता और इससे निपटने की योजनाओं के बारे में विस्तृत जानकारी है। पुस्तक को अंग्रेजी में लिखने का मकसद विश्व में ज्यादा से ज्यादा लोगों तक इस बारे में जानकारी देना है।

एबीएस ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित यह ई-बुक बेहद सरल शैली में कोविड-19 महामारी के विभिन्न पहलुओं को समझने में पाठक की मदद करती है। विश्वस्तरीय इस पुस्तक से पाठक को न केवल प्रामाणिक आंकड़ों के साथ वर्तमान स्थिति के बारे में पता चलेगा, बल्कि वे नवीनतम शब्दावली के माध्यम से अपना ज्ञानवर्धन कर सकते हैं। इस पुस्तक में विस्तार से, इस बीमारी को रोकने के लिए संसार के किस देश ने क्या तरीके अपनाए और वहां इसका प्रकोप कैसा रहा, इस मामले में डब्लू एच ओ और चीन की क्या भूमिका रही, ऐसी बीमारियों को रोकने में भविष्य में हम क्या तरीके अपना सकते हैं आदि विषयों पर प्रकाश डाला गया है।

कोविड-19 डोंट कम अगेन में, वायरस क्या होता है, जैविक-युद्ध कैसे लड़े जाते हैं और क्या नॉविल कोरोना वायरस का निर्माण किसी व्यक्ति या देश ने जानबूझकर किया है आदि विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई है।

दरअसल, कोविड-19 महामारी इतनी खतरनाक और अनिश्चित है कि इसके बारे में न तो कोई वैक्सीन है और न दवाई अतः इस बारे में कुछ भी लिखने से पहले विशेषज्ञों की राय बेहद महत्वपूर्ण हो जाती है। कोविड-19 डोंट कम अगेन पुस्तक को, विख्यात चिकित्सकों, पशु चिकित्सकों, रक्षा विशेषज्ञों और डेटा एक्सपर्टस की सलाहों को ध्यान में रखकर लिखा गया है। इससे इस पुस्तक द्वारा इस महामारी को समझने में बेहद आसानी हो गई है। कोविड-19 डोंट कम अगेन, पुस्तक से अमित नेहरा, वैश्विक लेखकों की कतार में शामिल हो गए हैं।

गौरतलब है कि अमित नेहरा हाल ही में कोविड-19 पर हिंदी में भी दो पुस्तकें, ‘कोविड -19@2020’ और ‘अजब कोविड-19 के गजब किस्से’ लिख चुके हैं। इन दोनों पुस्तकों को पाठकों ने बेहद पसंद किया। उससे पहले अमित नेहरा क़िस्सागोई-रंगीला हरियाणा नामक पुस्तक लिखकर चर्चा में आ चुके हैं। ये सभी पुस्तकें एबीएस ट्रस्ट द्वारा प्रकाशित की गई हैं। ये चारों पुस्तकें अमेजन पर उपलब्ध हैं।

error: Content is protected !!