सांसद की धर्मसेना ने नंदी सामुदायिक जल परियोजना की जिला में 29 केंद्रों को दिया सैनिटाइजर

अशोक कुमार कौशिक

 नारनौल। कोरोना महामारी से ग्रामीणों एवं अपने जल केंद्र पर पानी लेने आने वाले लोगों की सुरक्षा एंव बचाव के लिए नन्दी सामुदायिक जल परियोजना के उत्तर क्षेत्र सामुदायिक विशेषज्ञ मणि प्रकाश ने ईमेल के माध्य से सांसद धर्मवीर के जिला कार्यालय नारनौल से सैनिटाइजर उपलब्ध करने के लिए आग्रह किया था। 

जिसपर सांसद धर्मबीर के जिला कार्यालय से उनके जिला महेंद्रगढ प्रतिनिधि अश्विनी यादव एडवोकेट ने नन्दी सामुदायिक जल परियोजना के उत्तरी क्षेत्र समुदायिक विशेषज्ञ मणि प्रकाश को उनकी संस्था द्वारा जिले में संचालित सभी 29 जल केंद्रों के लिए 70 लीटर सैनिटाइजर सौंपा था।

 हैदराबाद स्थित नन्दी फाउंडेशन हरियाणा में जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के साथ मिल कर  नन्दी सामुदायिक जल परियोजना के माध्यम से राज्य के 7 जिलों 80 आर ओ बेस्ड सामुदायिक जल केंद्रों का संचालन कर रही है जिसमें से 29 जल केंद्र महेंद्रगढ़ जिले में हैं। इसके लिए नन्दी के उत्तरी क्षेत्र के प्रतिनिधि मणि प्रकाश ने अश्वनी यादव एडवोकेट नसीबपुर से उक्त सेनेटाइजर उपलब्ध करवाने का आग्रह किया था जिस पर तत्वरित कार्यवाही करते हुए अश्वनी यादव एडवोकेट नसीबपुर के द्वारा उन्हें ये सैनिटाइजर सौंपे। 

इस अवसर पर मनी प्रकाश ने इस नेक कार्य के लिए सांसद की धर्म सेना का आभार व्यक्त किया । उन्होंने कहा कि हमारे इन 29 जल केंद्रों से औसतन 2900 परिवार रियायती दरों पर जल लेने आते हैं। हमारे कर्मचारी और जल केंद्र परिचालक भी जल केंद्रों पर आने वाले लोगों को सोशल डिस्टेंस और नो मास्क नो वाटर , बार बार हाथ धोने आदि के बारे में प्रेरित कर रहे हैं। निश्चित रूप से इन सैनिटाइजर के माध्यम से हम उक्त जल केंद्रों की और इसके आसपास के क्षेत्र की सफाई करके इस कोरोना महामारी पर पूर्ण नियंत्रण रख पाएंगे।

 इस अवसर पर नन्दी टीम के नारनौल डिवीजन क्षेत्र अधिकारी राजेन्द्र यादव टेक्निकल एक्सपर्ट अशोक कुमार उपस्थित थे।

You May Have Missed

error: Content is protected !!