कुलदीप वशिष्ठ फिर बने प्रदेश अध्यक्ष !
Advocate संदीप कौशिक सोनीपत , सिद्दार्थ कौशिक हिसार व योगेश कौशिक गुरुग्राम बने प्रदेश महामंत्री..!

वीडियो कॉन्फ्रेंस से हुई बैठक में देश भर से 217 प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। वर्ष 2020/22 हेतु राष्ट्रीय व प्रान्तीय कार्यकारिणी निर्वाचित।

रायपुर विधायक सत्यनारायण शर्मा के मुख्यत्व में 21 सदस्यीय संरक्षक मण्डल का गठन। अध्यात्म, शिक्षा, प्रशासन, साहित्य, उद्योग, व्यवसाय, प्रोफेशन, राजनीति क्षेत्र के दिग्गज व्यक्ति संरक्षक मण्डल में शामिल।

मुंबई के महावीरप्रसाद शर्मा अध्यक्ष सहित 101 सदस्यीय राष्ट्रीय कार्यकारिणी गठित। 34 नये चेहरे, देश-विदेश के 57 स्थानों से प्रतिनिधित्व एवं ब्राह्मण समाज की 22 उपजातियों को साथ लिये एक व्यापक स्वरूप वाली कार्यकारिणी का गठन।

मातृ शक्ति को समुचित सम्मान व समान सेवा अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कार्यकारिणी में पहली बार 15 महिलाएं शामिल कर नये युग की शुरुआत।

आम जन तक संगठन की पहुँच बढ़ाने के उद्देश्य से देश में अभी होंगी कुल 32 जोनल ईकाईयां, जिनमें से 23 जोनल अध्यक्ष/महामंत्रियों का मनोनयन कर संगठन के व्यापक विस्तार का प्रभावी सन्देश।

नव जोनल पदाधिकारियों को शीघ्र सभी समितियों/प्रकोष्ठों के पुनर्गठन का कार्य आरंभ करने का निर्देश।

सांसद रामचरण वोहरा, सांसद सी पी जोशी, विधायक धर्मनारायण जोशी, हास्यकवि सुरेन्द्र शर्मा, वास्तुविद धरणीधर शर्मा, डॉ विनोद नोवाल, अर्थशास्त्री प्रो.गौरव वल्लभ, पत्रकार श्रीकान्त पाराशर, विधायक अभिनेष महर्षि, विधायक राकेश पारीक, वीसीसीआई राष्ट्रीय अध्यक्ष श्याम शर्मा, विप्र सेना प्रमुख सुनील तिवाड़ी, अनिल अत्रि आदि अनेक प्रमुख हस्तियाँ बैठक में शामिल रहीं।

error: Content is protected !!