नई दिल्ली। मई 16, 2020। हरियाणा का मेवात हिंदुओं का कब्रिस्तान बनता जा रहा है। हिंदू विरोधी और राष्ट्र विरोधी गतिविधियों के कारण इसके कुछ क्षेत्रों को मिनी पाकिस्तान भी बोला जाने लगा है। विश्व हिंदू परिषद ने तथ्यों की पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के लिए एक उच्चस्तरीय जांच दल की स्थापना की थी। इस जांच दल में मेजर जनरल (सेवानिवृत्त) जीडी बक्शी, महामंडलेश्वर धर्मदेव जी महाराज, एडवोकेट चंद्रकांत शर्मा सदस्य थे। जांच दल ने यह रिपोर्ट कल (15 मई) को गुरूग्राम में सौंप दी थी।       

रिपोर्ट पर अपने प्रतिक्रया व्यक्त करते हुए विहिप के केन्द्रीय संयुक्त महामंत्री डॉ सुरेन्द्र जैन ने आज कहा कि इस रिपोर्ट में वर्णित घटनाओं को पढ़कर ह्रदय द्रवित हो जाता है। हिंदुओं के साथ हो रहे अमानवीय, बर्बर अत्याचारों के बावजूद प्रशासन कैसे अत्याचारियों के साथ  खड़ा दिखाई देता है यह किसी को भी समझ में नहीं आता। वहां का दलित समाज, महिलाएं और पत्रकार भी अपने को सुरक्षित महसूस नहीं करते। हिन्दू-दलितों की महिलाओं का अपहरण व बलात्कार सामान्य घटनाएं होने लगी हैं। निर्भीकता के साथ इन सब विषयों पर रिपोर्ट करने वाले पत्रकारों पर भी झूठे मुकदमे बनाकर उन्हें अपने कर्तव्य पालन से रोका जा रहा है।     

  उन्होंने बताया कि आज यह रिपोर्ट हरियाणा के मुख्यमंत्री माननीय श्री मनोहर लाल खट्टर को भेज दी गई है। विश्व हिंदू परिषद विश्वास करती है कि मुख्यमंत्री महोदय इस रिपोर्ट की अनुशंसाओं को अति शीघ्र लागू करके मेवात को राष्ट्र विरोधी व हिंदू विरोधी गतिविधियों से मुक्त कराएंगे।

error: Content is protected !!