भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनने पर डॉ. प्रिंसी चाहर का सम्मान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मैपस्को कासा बेला के वरिष्ठ नागरिकों ने फूल-मालाओं से स्वागत किया और सम्मान-पत्र भेंट किया

गुरुग्राम, 29 नवंबर। मैपस्को कासा बेला के वरिष्ठ नागरिकों ने रविवार को डॉ. प्रिंसी चाहर को हरियाणा भाजपा किसान मोर्चा की प्रदेश मंत्री बनाए जाने पर सम्मानित किया। वरिष्ठजनों ने उन्हें फूल-मालाएं पहनाईं, सम्मान-पत्र भेंट किया और नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं।

शिक्षाविद् और अधिवक्ता डॉ. चाहर ने एलएलएम और पीएचडी की उपाधियां प्राप्त की हैं। वह एसएमएम फाउंडेशन की अध्यक्ष के रूप में लंबे समय से गुरुग्राम और मानेसर में समाजसेवा से जुड़ी हैं। इससे पहले वह भाजपा गुरुग्राम महानगर की उपाध्यक्ष के रूप में भी संगठन की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं।

डॉ. चाहर ने वरिष्ठजनों का आभार व्यक्त किया और उनके स्नेह व आशीर्वाद को अपने लिए नई ऊर्जा और प्रेरणा का स्रोत बताया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें