सचिवालय से मुख्यमंत्री कार्यालय तक हलचल तेज – मुख्यमंत्री कार्यालय में बड़े बदलाव के संकेत – हरियाणा की सत्ता मे प्रशासनिक हलचल – हरियाणा में IAS अधिकारियों की भारी कमी – मुख्यमंत्री कार्यालय शक्तिशाली बनाने की तैयारी –
दिल्ली – 29 नवम्बर 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि हरियाणा सरकार में सीनियर IAS अधिकारियों की कमी का संकट फिलहाल दूर होता नजर नहीं आ रहा है। राज्य के कई वरिष्ठ IAS अधिकारियों के रिटायरमेंट के बीच केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर गए 4 IAS अधिकारियों को वापस बुलाने की सरकार की कोशिश फिलहाल सफल नहीं हो पाई है।
इनमें से कोई भी IAS अधिकारी अभी हरियाणा लौटने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में वरिष्ठ IAS अधिकारियों के विभागों का अतिरिक्त कार्यभार फिलहाल मुख्यमंत्री कार्यालय (CMO) से जुड़े IAS अधिकारियों पर बना रहेगा।
एडिशनल चीफ सेक्रेटरी IAS सुधीर राजपाल 30 नवंबर 2026 को रिटायर हो रहे हैं। वे गृह, वित्त और पर्यावरण जैसे महत्वपूर्ण विभागों की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। इसके बाद दिसंबर 2026 में लगातार दो एक्सटेंशन पा चुके चीफ सेक्रेटरी IAS अनुराग रस्तोगी भी रिटायर होंगे।
जनवरी 2027 में फाइनेंशियल कमिश्नर रेवेन्यू FCR डॉ. सुमिता मिश्रा IAS का कार्यकाल भी समाप्त हो जाएगा। लगातार होने वाली इन रिटायरमेंट से राज्य में वरिष्ठ IAS अधिकारियों की कमी और बढ़ने की संभावना है।
4 IAS को वापस बुलाने के लिए केंद्र सरकार को हरियाणा सरकार ने लिखा पत्र –
हरियाणा सरकार ने केंद्र सरकार को पत्र लिखकर डेपुटेशन पर गए चार IAS अधिकारियों को वापस बुलाने की मांग की है। इनमें पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल के प्रधान सचिव रहे IAS वी. उमाशंकर (1993 बैच), उनके अतिरिक्त प्रधान सचिव रहे IAS डॉ. राकेश गुप्ता (1997 बैच), शहरी निकाय विभाग के पूर्व प्रधान सचिव IAS विकास गुप्ता (2001 बैच) और चंडीगढ़ के पूर्व गृह सचिव IAS नितिन यादव (2000 बैच) शामिल हैं।
IAS सुधीर राजपाल व अनुराग रस्तोगी के रिटायरमेंट से बढ़ेगी कमी – IAS राकेश गुप्ता की वापसी भी रुकी –
हरियाणा सरकार को उम्मीद थी कि वरिष्ठ IAS अधिकारियों की कमी को देखते हुए इन अफसरों की वापसी से प्रशासनिक व्यवस्था को राहत मिलेगी, लेकिन फिलहाल ऐसा होता नजर नहीं आ रहा।
IAS नितिन यादव ने लौटने में रुचि नहीं दिखाई, IAS विकास गुप्ता की वापसी अटकी –
ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज के मुताबिक, IAS नितिन यादव ने हरियाणा लौटने में रुचि नहीं दिखाई है। वहीं, IAS डॉ. राकेश गुप्ता की वापसी लगभग तय मानी जा रही थी, लेकिन कुछ तकनीकी पेचीदगियों और अन्य कारणों के चलते फिलहाल उनकी वापसी भी रुक गई है।
IAS वी. उमाशंकर के निजी और करियर संबंधी कारण –
IAS वी. उमाशंकर पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल और मौजूदा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के प्रधान सचिव के रूप में काम कर चुके हैं। नवंबर 2024 से वे केंद्र सरकार के सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्रालय में सचिव के महत्वपूर्ण पद पर कार्यरत हैं। ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज के अनुसार, केंद्र सरकार में उनके करियर की आगे बढ़ने की संभावनाएं अधिक हैं।
इसके अलावा उनकी पत्नी भी केंद्र सरकार में डेपुटेशन पर हैं। करियर प्राथमिकताओं और पारिवारिक कारणों के चलते उनकी वापसी फिलहाल तय नहीं है।
IAS विकास गुप्ता का दिसंबर में एंपेनलमेंट –
IAS विकास गुप्ता फिलहाल केंद्र सरकार में ज्वाइंट सेक्रेटरी के पद पर कार्यरत हैं। दिसंबर 2026 में उनका एडिशनल सेक्रेटरी रैंक में एंपेनलमेंट होना लंबित है। ऐसे में वे भी फिलहाल हरियाणा सरकार लौटने की स्थिति में नहीं हैं।
हरियाणा सरकार की ब्यूरोक्रेसी में IAS अधिकारियों का बड़ा टोटा –
हरियाणा में स्वीकृत 226 IAS पदों के मुकाबले महज 179 अधिकारी कार्यरत हैं। यानी 47 IAS अधिकारियों की कमी है। 3 IAS अधिकारियों के रिटायर होने के बाद यह कमी 50 IAS अधिकारियों की हो जाएगी। राज्य की ग्रेडेशन सूची के शीर्ष 20 IAS अधिकारियों में से 10 IAS केंद्र सरकार की प्रतिनियुक्ति पर हैं।
ऐसे में सेवानिवृत्तियों के साथ IAS अधिकारियों की वापसी और नई नियुक्तियां हरियाणा सरकार के सामने बड़ी प्रशासनिक चुनौती होंगी।
आने वाले महीनों में ये IAS अधिकारी होंगे सेवानिवृत्त –
IAS सुधीर राजपाल, गृह एवं वित्त सचिव — 30 नवंबर 2026
IAS अनुराग रस्तोगी, मुख्य सचिव — 31 दिसंबर 2026
IAS डा. सुमिता मिश्रा, वित्त आयुक्त राजस्व — 31 जनवरी 2027
IAS अभिलक्ष लिखी, केंद्रीय मत्स्य एवं पशुपालन विभाग के सचिव — 30 नवंबर 2026
IAS संजीव वर्मा, अंबाला मंडलायुक्त एवं आयुष महानिदेशक — 30 अप्रैल 2027
केंद्र सरकार से वापस बुलाए जाने वाले 4 IAS अधिकारी –
IAS वी उमाशंकर — 1993 बैच
IAS डा. राकेश गुप्ता — 1997 बैच
IAS नितिन यादव — 2000 बैच
IAS विकास गुप्ता — 2001 बैच








