गुरुग्राम के 20 मार्गों पर चलेंगी 100 ई-बसें, हेलीमंडी से बस अड्डे तक मिलेंगी पांच बसें

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

गुरुग्राम रेलवे स्टेशन से सेक्टर 55/56 मेट्रो के लिए सर्वाधिक आठ बसें, आईएमटी चौक से द्वारका सेक्टर-21 के लिए तीन

भारत सारथी/ऋषि प्रकाश कौशिक

गुरुग्राम, 28 नवंबर। हेलीमंडी के पटौदी रोड रेलवे स्टेशन से गुरुग्राम बस अड्डे तक पांच ई-बसें चलेंगी। धनकोट से मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो और डूंडाहेड़ा से सिकंदरपुर मेट्रो के लिए भी पांच-पांच बसें तय की गई हैं। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को गुरुग्राम में प्रधानमंत्री ई-बस सेवा योजना के तहत 100 इलेक्ट्रिक बसों की सेवा का शुभारंभ किया और सेक्टर-48 में बने ई-बस डिपो का लोकार्पण किया।

इन बसों के लिए तय 20 मार्गों में सबसे अधिक आठ बसें मार्ग संख्या 112 पर चलेंगी। यह मार्ग गुरुग्राम रेलवे स्टेशन को सेक्टर 55/56 मेट्रो स्टेशन से जोड़ेगा। सेक्टर-99ए की हैबिटैट सोसायटी से यात्रियों को दो गंतव्यों के लिए बसें मिलेंगी। गुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन के लिए पांच और केंद्रीय विहार के लिए छह बसें चलेंगी।

पुराने शहर के महावीर चौक से चार मार्गों पर कुल 20 बसें चलेंगी। इनमें गौशाला मैदान से भोंडसी पुलिस चौकी तक की सेवा भी शामिल है। अन्य तीन मार्ग एंबियंस मॉल, सिकंदरपुर मेट्रो और वजीरपुर टी-पॉइंट तक जाएंगे। सेक्टर-58 के टाटा इंटेलियन पार्क पहुंचने के लिए सेक्टर-37डी और पालम विहार से अलग-अलग सेवाएं मिलेंगी।

किस मार्ग पर कितनी बसें
मार्ग संख्याकहाँ सेकहाँ तकबसें
307आईएमटी चौकद्वारका सेक्टर-213
315हैबिटैट, सेक्टर-99एगुरु द्रोणाचार्य मेट्रो स्टेशन5
316मिलेनियम सिटीपेस सिटी, सेक्टर-373
317कॉन्शिएंट हैबिटैट, सेक्टर-99एकेंद्रीय विहार6
318महावीर चौक, गौशाला मैदानभोंडसी पुलिस चौकी5
319धाना मोड़गुरुग्राम रेलवे स्टेशन5
254एधाना मोड़गुरुग्राम बस अड्डा5
254बीपटौदी रोड रेलवे स्टेशन, हेलीमंडीगुरुग्राम बस अड्डा5
320महावीर चौकएंबियंस मॉल5
321डूंडाहेड़ासिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन5
322धनकोटमिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन5
323गुरुग्राम रेलवे स्टेशनधाना मोड़5
324बीपीटीपी, सेक्टर-37डीटाटा इंटेलियन पार्क, सेक्टर-585
325गुरुग्राम रेलवे स्टेशनमिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन5
326राम मंदिर, पालम विहारटाटा इंटेलियन पार्क, सेक्टर-585
328महावीर चौकसिकंदरपुर मेट्रो स्टेशन5
329गुरुग्राम रेलवे स्टेशनकांकरोला/भांगरोला गाँव5
330महावीर चौकवजीरपुर टी-पॉइंट5
112गुरुग्राम रेलवे स्टेशनसेक्टर 55/56 मेट्रो स्टेशन8
127मिलेनियम सिटी सेंटर मेट्रो स्टेशन, द्वार संख्या 4सिग्नम 107, सेक्टर-1075
कुल20 मार्ग100

मुख्यमंत्री ने बताया कि गुरुग्राम में वर्ष 2018 में 25 बसों से शहरी बस सेवा शुरू हुई थी। गुरुग्राम मेट्रोपॉलिटन सिटी बस लिमिटेड के बेड़े में पहले से 150 सीएनजी बसें हैं। नई ई-बसें जुड़ने से कुल संख्या 250 हो गई है। इनके संचालन के लिए गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-48 में करीब सात एकड़ में 17 करोड़ रुपये की लागत से डिपो बनाया है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें