एनआईटी कुरुक्षेत्र में 29 नवंबर को ‘संडे ऑन साइकिल’ का 100वां संस्करण

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

युवा और नागरिक साइकिल से तय करेंगे पांच से सात किलोमीटर की दूरी

कुरुक्षेत्र, 28 नवंबर (प्रमोद कौशिक)। राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी) कुरुक्षेत्र में रविवार, 29 नवंबर को ‘संडे ऑन साइकिल’ अभियान के 100वें संस्करण का आयोजन होगा। भारतीय खेल प्राधिकरण और मेरा युवा भारत, कुरुक्षेत्र के संयुक्त आयोजन में प्रतिभागी पांच से सात किलोमीटर की साइकिल यात्रा करेंगे।

केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्री मनसुख मंडाविया ने दिसंबर 2024 में इस अभियान की शुरुआत की थी। इसका उद्देश्य युवाओं और आमजन को नियमित व्यायाम के लिए प्रेरित करना, रोजमर्रा की आवाजाही में साइकिल का उपयोग बढ़ाना और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाना है।

भारतीय खेल प्राधिकरण के हॉकी प्रशिक्षक नरेंद्र ठाकुर और मेरा युवा भारत कुरुक्षेत्र की उपनिदेशक सुरमयी शर्मा ने युवाओं और शहरवासियों से साइकिल यात्रा में भाग लेने की अपील की है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें