विश्व शक्ति के मंच पर – अमेरिका पहले व चीन दूसरे स्थान पर – एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति बना भारत –
दिल्ली – 25 नवम्बर 2026 – पेरिस इंटरनेशनल ओलम्पिक से शतरंज एशिया महाद्वीप के महासचिव ब्रह्मचारी कुलदीप शतरंज ने बताया कि भारत एशिया में सबसे ज्यादा प्रभाव रखने वाले देशों में तीसरे नंबर पर है। उसने हाल ही में अपनी स्थिति और मजबूत की है।
वैश्विक राजनीति, आर्थिक शक्ति और सामरिक समीकरणों के बीच भारत की बढ़ती भूमिका एक बार फिर अंतरराष्ट्रीय चर्चा में है। ऑस्ट्रेलिया के थिंक टैंक एशिया पावर इंडेक्स 2026 के उपलब्ध विवरण के अनुसार भारत का कुल पावर स्कोर बढ़कर 40.5 अंक हुआ है। रिपोर्ट में आर्थिक क्षमता, रक्षा नेटवर्क, कूटनीतिक प्रभाव और सांस्कृतिक पहुंच जैसे विभिन्न पहलुओं का मूल्यांकन किया गया है।
अमेरिका पहले, चीन दूसरे और भारत तीसरे स्थान पर –
लिस्ट में अमेरिका पहले और चीन दूसरे नंबर पर है। भारत की आर्थिक क्षमता का स्कोर घटकर 26.4 अंक हुआ, फिर भी वह इस श्रेणी में तीसरे स्थान पर रहा।
अमेरिका 78.9 अंकों के साथ पहले और चीन 73.6 अंकों के साथ दूसरे स्थान पर है। क्षेत्रीय नेतृत्व की प्रभावशीलता पर विशेषज्ञों के आकलन में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तीन स्थान ऊपर उठकर दूसरे स्थान पर पहुंचे हैं। चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग इस आकलन में पहले स्थान पर हैं।
वैश्विक राजनीति, आर्थिक शक्ति और सामरिक प्रभाव के बदलते समीकरणों के बीच भारत ने एशिया में अपनी ताकत का नया प्रदर्शन किया है। एशिया पावर इंडेक्स की रिपोर्ट में भारत को एशिया की तीसरी सबसे बड़ी शक्ति के रूप में स्थान दिया गया है। वहीं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को एशिया के दूसरे सबसे प्रभावशाली नेताओं में शामिल किए जाने का उल्लेख भारत की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय प्रतिष्ठा को रेखांकित करता है।
भारत की यह उपलब्धि केवल आर्थिक विकास तक सीमित नहीं है, बल्कि कूटनीतिक प्रभाव, रक्षा क्षमता, रणनीतिक साझेदारी और वैश्विक मंचों पर बढ़ती भूमिका का भी संकेत देती है।
131 संकेतकों पर 27 देशों की शक्ति का आकलन –
रिपोर्ट में 27 देशों की आर्थिक एवं सामरिक क्षमता, रक्षा व्यवस्था, कूटनीतिक प्रभाव, सांस्कृतिक प्रभाव और क्षेत्रीय भूमिका सहित 131 संकेतकों के आधार पर आकलन किया गया है।
भारत की मजबूत आर्थिक स्थिति, रक्षा क्षेत्र में बढ़ती क्षमता, अंतरराष्ट्रीय निवेश, रणनीतिक साझेदारियों और वैश्विक मंचों पर सक्रिय भूमिका को उसकी बढ़ती ताकत के प्रमुख आधारों के रूप में देखा गया है।
मोदी के नेतृत्व में भारत की वैश्विक पहचान को नई मजबूती –
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने अंतरराष्ट्रीय कूटनीति और रणनीतिक साझेदारियों के क्षेत्र में अपनी सक्रियता बढ़ाई है। एशिया में भारत की बढ़ती भूमिका यह संकेत देती है कि आने वाले वर्षों में वैश्विक शक्ति संतुलन में भारत की भागीदारी और महत्वपूर्ण हो सकती है।
भारत अब केवल एक विशाल आबादी वाला देश नहीं, बल्कि आर्थिक संभावनाओं, सैन्य क्षमता, तकनीकी विकास और कूटनीतिक प्रभाव के आधार पर विश्व की प्रमुख शक्तियों के साथ खड़ा होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 में भारत का क्षेत्रीय प्रभाव बढ़ा है। इसमें कूटनीतिक स्थिति, रक्षा सहयोग, सांस्कृतिक पहुंच और भविष्य के संसाधनों में सुधार का योगदान रहा।
भारत ने अपने आर्थिक रिश्तों में भी सुधार किया। वह इस श्रेणी में दो स्थान ऊपर उठकर सातवें स्थान पर पहुंचा।
क्षेत्रीय व्यापार और निवेश संबंधों में अपेक्षाकृत स्थिरता से भारत को फायदा हुआ। इससे उसने कई अन्य देशों से बेहतर प्रदर्शन किया।
रक्षा और सांस्कृतिक प्रभाव में बढ़ोतरी –
भारत का रक्षा नेटवर्क स्कोर बढ़कर 18.6 अंक हो गया। वह इस श्रेणी में नौवें स्थान पर पहुंचा।
इस सुधार को क्षेत्रीय रक्षा सहयोग में बढ़ोतरी और दक्षिण-पूर्व एशिया में ब्रह्मोस मिसाइलों की बिक्री से मदद मिली।
भारत का सांस्कृतिक प्रभाव स्कोर भी बढ़कर 43.8 अंक हो गया। सांस्कृतिक पहुंच, जनसंपर्क और लोगों के बीच संपर्क के सभी क्षेत्रों में सुधार हुआ।
चीन से अंतर बरकरार –
रिपोर्ट के मुताबिक, चीन की कुल शक्ति भारत से अब भी 80% ज्यादा है। इससे दोनों देशों के बीच जारी अंतर साफ होता है।
2026 का एशिया पावर इंडेक्स 27 देशों और क्षेत्रों का आकलन करता है। इसमें शक्ति के आठ क्षेत्रों के 131 संकेतकों का इस्तेमाल किया गया है।
इन क्षेत्रों में आर्थिक और सैन्य क्षमता, लचीलापन, कूटनीतिक प्रभाव और आर्थिक रिश्ते शामिल हैं।
भारत की उपलब्धि देश के 140 करोड़ से अधिक नागरिकों के लिए गौरव का विषय है।
भारत का प्रदर्शन इन क्षेत्रों में आंका गया है
आर्थिक क्षमता – 26.4 अंक
सैन्य क्षमता – 48.5 अंक
भविष्य के संसाधन – 56.2 अंक
कूटनीतिक प्रभाव – 70.3 अंक
सांस्कृतिक प्रभाव – 43.8 अंक
रक्षा नेटवर्क – 18.6 अंक
आर्थिक संबंध – 19.9 अंक
राष्ट्रीय लचीलापन – 55.4 अंक









