समाधान शिविर में 6 शिकायतों की सुनवाई, अधिकांश का मौके पर समाधान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिकायतों के समाधान में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, एसडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

लंबित शिकायतों के शीघ्र समाधान के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश

गुरुग्राम, 16 नवंबर-आमजन की शिकायतों का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला एवं उपमंडल स्तर पर आयोजित किए जा रहे समाधान शिविरों में नागरिकों की समस्याओं पर प्राथमिकता से कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में सोमवार को आयोजित समाधान शिविर में एसडीएम हितेंद्र कुमार ने नागरिकों की समस्याएं सुनीं। शिविर में विभिन्न विभागों से संबंधित 6 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही समाधान किया गया।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने कहा कि समाधान शिविर प्रशासन और आमजन के बीच सीधा संवाद स्थापित करने का प्रभावी माध्यम हैं। इन शिविरों के माध्यम से नागरिकों को अपनी समस्याएं एक ही स्थान पर संबंधित अधिकारियों के समक्ष रखने और उनका समाधान प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक शिकायत को गंभीरता से लेते हुए उस पर नियमानुसार कार्रवाई करें और लंबित मामलों का निर्धारित समय सीमा में समाधान सुनिश्चित करें।

शिविर में बिजली, पेयजल, परिवार पहचान पत्र, पेंशन सहित विभिन्न विभागों से संबंधित शिकायतें रखी गईं। एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों से शिकायतों पर की गई कार्रवाई की जानकारी ली और शेष मामलों में शीघ्र कार्यवाही करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि शिकायतकर्ता को उसकी शिकायत पर हुई कार्रवाई से अवगत करवाना भी संबंधित विभाग की जिम्मेदारी है। अधिकारियों का प्रयास होना चाहिए कि नागरिकों को अपनी छोटी-छोटी समस्याओं के समाधान के लिए बार-बार सरकारी कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें।

एसडीएम हितेंद्र कुमार ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि शिकायतों पर की गई कार्रवाई की नियमित जानकारी रखें और जिन मामलों का मौके पर समाधान संभव नहीं है, उनमें संबंधित विभाग आपसी समन्वय से शीघ्र कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि शिकायतों का समाधान केवल औपचारिकता तक सीमित न रहे, बल्कि शिकायतकर्ता को वास्तविक राहत मिलनी चाहिए।

इस अवसर पर संयुक्त आयुक्त सपना यादव, एसीपी धर्मवीर सिंह, एलडीएम विनोद कुमार बजाज, डिप्टी डीईओ दीप्ति बोकन, गीता आर्या, लेबर इंस्पेक्टर जगराम यादव, बीएओ रामपाल, इनवेस्टिगेटर अशोक कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें