प्रॉपर्टी टैक्स के बड़े बकायेदारों पर नगर निगम की कार्रवाई, जोन-4 में तीन संपत्तियां सील

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

तीनों संपत्तियों पर करीब 5.57 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया, भुगतान नहीं करने पर की गई कार्रवाई

गुरुग्राम, 3 नवंबर। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रॉपर्टी टैक्स की बकाया राशि की वसूली के लिए कार्रवाई लगातार तेज की जा रही है। इसी कड़ी में मंगलवार को जोन-4 की टीम ने प्रॉपर्टी टैक्स जमा नहीं कराने वाले तीन बड़े बकायेदारों की संपत्तियों को सील कर दिया। इन तीनों संपत्तियों पर कुल लगभग 5.57 करोड़ रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

नगर निगम की टीम ने यह कार्रवाई उद्योग विहार क्षेत्र में की। सील की गई संपत्तियों में पहली संपत्ति पीसीआई लिमिटेड की है, जो प्राइम टावर, उद्योग विहार फेज-II में स्थित है। इस संपत्ति पर 2,10,45,687 रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है। दूसरी संपत्ति एडुकॉम्प डेटामेटिक्स लिमिटेड की है, जिस पर 53,25,204 रुपये का बकाया है। वहीं, तीसरी संपत्ति रोल्टा प्राइवेट लिमिटेड की है। इस संपत्ति पर 2,92,96,643 रुपये से अधिक का प्रॉपर्टी टैक्स बकाया है।

निगमायुक्त प्रदीप दहिया ने कहा कि नगर निगम गुरुग्राम द्वारा संपत्ति कर की वसूली को लेकर बकायेदारों पर लगातार निगरानी रखी जा रही है। निगम की ओर से संपत्ति मालिकों से अपील की जाती है कि वे अपना बकाया प्रॉपर्टी टैक्स समय पर जमा कराएं, ताकि सीलिंग सहित अन्य नियमानुसार कार्रवाई से बचा जा सके।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

और पढ़ें