जॉन हॉल में जनशिकायतों पर होगी सुनवाई, लंबित मामलों की प्रगति की होगी समीक्षा
गुरुग्राम, 03 नवंबर। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की मासिक बैठक बुधवार, 4 नवंबर को सिविल लाइंस स्थित स्वतंत्रता सेनानी जिला परिषद हॉल (जॉन हॉल) में आयोजित की जाएगी। बैठक में जिले के नागरिकों की जनसमस्याओं और शिकायतों पर चर्चा कर संबंधित विभागों के अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए जाएंगे।
नगराधीश ज्योति नागपाल ने बताया कि बैठक में जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नागरिकों से प्राप्त शिकायतों की वर्तमान स्थिति, उन पर अब तक की गई कार्रवाई और लंबित मामलों के निस्तारण की प्रगति की समीक्षा की जाएगी।
उन्होंने बताया कि जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति का उद्देश्य आमजन की शिकायतों का प्रभावी और समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करना है।








