मेयर ने न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड और भीम नगर का किया दौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सफाई व्यवस्था का लिया जायजा, नागरिकों से सड़क पर कूड़ा नहीं फेंकने की अपील, अधिकारियों को कूड़ा उठान एवं सफाई व्यवस्था बेहतर करने के सख्त निर्देश

गुरुग्राम, 23 सितम्बर। नगर निगम गुरुग्राम की मेयर राजरानी मल्होत्रा ने न्यू रेलवे रोड, ओल्ड रेलवे रोड एवं भीम नगर क्षेत्र का दौरा कर सफाई एवं कूड़ा प्रबंधन व्यवस्था का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मेयर ने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था से संबंधित स्थिति को देखा तथा अधिकारियों को आवश्यक सुधार सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से कूड़े के नियमित उठान और क्षेत्र की सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाने पर जोर दिया।

मेयर ने नागरिकों से भी अपील की कि वे सड़क पर कूड़ा न फेंकें और निर्धारित व्यवस्था के अनुसार ही कूड़ा दें। उन्होंने कहा कि शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नागरिकों की भागीदारी महत्वपूर्ण है। सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा नहीं फैलाने से सफाई व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने में सहयोग मिलेगा।

मेयर ने संबंधित अधिकारियों को सफाई व्यवस्था में किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने तथा कूड़ा उठान एवं स्वच्छता कार्यों की नियमित निगरानी करने के निर्देश दिए। उन्होंने क्षेत्र में सफाई व्यवस्था को व्यवस्थित रखने और नागरिकों को बेहतर स्वच्छ वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान देने को कहा।

नगर निगम द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई कि वे गीला एवं सूखा कचरा अलग-अलग दें, सार्वजनिक स्थानों पर कूड़ा न फैलाएं और स्वच्छता व्यवस्था बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!