डीपीसी स्तर पर 15 तथा डीपीसी से ऊपर के 2 निर्माण भी किए गए ध्वस्त, जोन-6 में संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक की मौजूदगी में हुई कार्रवाई
गुरुग्राम, 22 सितंबर। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा अनधिकृत निर्माणों के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए भोंडसी क्षेत्र में निर्माणाधीन एवं संबंधित संरचनाओं पर कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान कुल 6 भवनों को सील किया गया, जबकि 4 संरचनाओं को ध्वस्त किया गया। साथ ही टीम द्वारा एक अवैध बोरवेल भी सील क्या गया।
नगर निगम की टीम द्वारा की गई कार्रवाई के तहत डीपीसी स्तर तक निर्मित 15 निर्माणों को भी ध्वस्त किया गया। इसके अलावा डीपीसी स्तर से ऊपर के 2 निर्माणों पर भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई।
यह कार्रवाई जोन-6 के नगर निगम गुरुग्राम में संयुक्त आयुक्त रविंद्र मलिक की मौजूदगी में की गई। कार्रवाई के दौरान जेई मोहित राणा भी मौके पर उपस्थित रहे तथा निर्माण संबंधी कार्रवाई की निगरानी की गई।
नगर निगम द्वारा इस प्रकार की कार्रवाई के माध्यम से क्षेत्र में निर्माण गतिविधियों की निगरानी तथा नियमों के अनुरूप निर्माण सुनिश्चित करने पर जोर दिया जा रहा है। मौके पर संबंधित अधिकारियों द्वारा कार्रवाई की प्रक्रिया को निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पूरा किया गया।









