डीएलएसए सचिव निशा ने बंधवाड़ी स्थित द अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन के वृद्धाश्रम का किया दौरा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

वरिष्ठ नागरिकों से बातचीत कर स्वास्थ्य, सुविधाओं एवं समस्याओं की ली जानकारी

बुजुर्गों को कानूनी अधिकारों एवं निःशुल्क विधिक सेवाओं के प्रति किया जागरूक

गुरुग्राम, 22 सितंबर- जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण, गुरुग्राम की सचिव एवं मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी निशा ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश एवं अध्यक्ष, डीएलएसए गुरुग्राम नरेंद्र सुरा के मार्गदर्शन में बंधवाड़ी स्थित द अर्थ सेवियर्स फाउंडेशन के वृद्धाश्रम का दौरा किया।

इस दौरान निशा ने वृद्धाश्रम में रह रहे बुजुर्गों से बातचीत कर उनके स्वास्थ्य, दैनिक आवश्यकताओं, उपलब्ध सुविधाओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली। उन्होंने बुजुर्गों को आश्वस्त किया कि जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण उनके अधिकारों एवं हितों की सुरक्षा के लिए हरसंभव सहायता प्रदान करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ सम्मान, संवेदनशीलता और गरिमा के साथ व्यवहार करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नागरिकों को उनके कानूनी अधिकारों एवं विधिक सेवाओं के बारे में जागरूक किया गया। उन्हें बताया गया कि पात्र व्यक्तियों को जिला विधिक सेवाएं प्राधिकरण के माध्यम से निःशुल्क कानूनी सहायता एवं सलाह उपलब्ध कराई जाती है।

इस दौरान अधिवक्ता दीपिका खन्ना भी उपस्थित रहीं। उन्होंने वृद्धाश्रम के निवासियों से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं एवं समस्याओं के बारे में जानकारी ली।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!