-सेक्टर-17 ब्लिस प्रीमियर बैंक्वेट में हुआ ऐतिहासिक कार्यकर्ता सम्मेलन
-जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर के काम पर थपथपाई उनकी पीठ

गुरुग्राम। कांग्रेस गुडग़ांव ब्लॉक का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन सेक्टर-17 स्थित ब्लिस प्रीमियर बैंक्वेट हॉल में हुआ। सम्मेलन में मुख्य रूप से हरियाणा प्रभारी संजय दत्त, प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह, सांसद दीपेंद्र हुड्डा, पूर्व सांसद और फिल्म अभिनेता राज बब्बर समेत अनेक नेताओं, कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही। कांग्रेस के जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर के नेतृत्व में यह कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ब्लॉक अध्यक्ष राजपाल यादव ने की।
सम्मेलन में वरिष्ठ नेताओं ने स्थानीय नेताओं और कार्यकर्ताओं को संगठन की मजबूती का मंत्र दिया और बूथ स्तर तक पार्टी को मजबूत करने का आह्वान किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर के नेतृत्व में मजबूत स्थिति में खड़े कांग्रेस संगठन को लेकर वरिष्ठ नेताओं ने उनकी पीठ थपथपाई और उनके कार्य की सराहना की। पूरे सम्मेलन में कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला।
हरियाणा प्रभारी संजय दत्त ने दिया संगठन का मंत्र

हरियाणा प्रभारी संजय दत्त ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस का असली ताकत उसका कार्यकर्ता है। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव शहरी में पंकज डावर ने जो संगठन खड़ा किया है, वह काबिले तारीफ है। आज हर बूथ पर कांग्रेस का कार्यकर्ता सक्रिय है। हमें इसी मजबूती को आगे बनाए रखना है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार से लोग त्रस्त हैं और कांग्रेस की तरफ उम्मीद भरी नजरों से देख रहे हैं। हमें लोगों के बीच जाकर उनकी समस्याओं को सुनना है और उनका समाधान बनना है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं कि आज देश का मूढ़ कांग्रेस के साथ है। भाजपा के जुल्मों की सतायी हुई जनता कांग्रेस में ही अपना विकास और भविष्य देख रही है। इसलिए सभी कार्यकर्ता आम जनता के बीच रहते हुए संगठन को मजबूत बनाने का काम करें।
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने बताई आगामी रणनीति
प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने आगामी रणनीति पर चर्चा करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता को अभी से फील्ड में उतरना होगा। उन्होंने कहा कि गुडग़ांव में कांग्रेस ने जो खोया है, उसे वापस पाने का समय आ गया है। पंकज डावर के नेतृत्व में शहरी संगठन ने जो मेहनत की है, उससे साफ है कि गुडग़ांव में कांग्रेस फिर से मजबूत हो रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने केंद्र और हरियाणा सरकार की नाकामियों को भी उजागर किया। उन्होंने कहा कि गुरुग्राम ने प्रदेश को सबसे ज्यादा राजस्व दिया, लेकिन बदले में इस शहर को क्या मिला? टूटी सडक़ें, जलभराव, बेरोजगारी और अपराध। उन्होंने कहा कि भाजपा ने गुरुग्राम को बर्बाद कर दिया है। आज हर वर्ग परेशान है। कांग्रेस ही गुडग़ांव समेत पूरे हरियाणा को विकास की राह पर ले जा सकती है। भाजपा सिर्फ जुमलों की पार्टी है, यह साबित हो चुका है।
गुडग़ांव में सफाई तो नहीं हुई पर रुपया साफ हो गया: दीपेंद्र हुड्डा
ब्लॉक सम्मेलन में सांसद दीपेन्द्र सिंह हुड्डा ने सरकार को उसकी नाकामियों को लेकर घेरा। उन्होंने कॉमनवेल्थ खेल 2030 हरियाणा में कराने की मांग करते हुए कहा कि कॉमनवेल्थ के बहाने से गुडग़ांव में पैसा लगता तो शहर की बुनियादी समस्याएं काफी हद तक दूर हो जाती।
सांसद ने कहा कि बीजेपी सरकार ने गुडग़ांव वालों के साथ ऐसी दुश्मनी निकाल रही है कि तीनों तरफ से आक्रमण कर रही है। लोकसभा में सरकार ने एक जवाब में कहा कि वायु प्रदूषण के मामले में गुडग़ांव देश में नंबर एक पर है। जलभराव और दूषित पानी की सप्लाई, वो गुडग़ांव में। थल की बात देखें तो सडक़ों में बड़े बड़े गड्ढे हैं। बीजेपी सरकार ने गुडग़ांव में एक के बाद एक घोटाले अंजाम दिए।
कार्यकर्ता ही पार्टी की जान हैं: राज बब्बर
पूर्व सांसद राज बब्बर ने कहा कि गुडग़ांव की इस धरती पर कांग्रेस का इतिहास रहा है। पंकज डावर जैसे जमीनी नेता के नेतृत्व में वह इतिहास फिर दोहराया जाएगा। कार्यकर्ता ही पार्टी की जान है। उन्होंने कहा कि इसमें कोई दोराय नहीं है कि कांग्रेस संगठन बहुत मजबूत है। इस मजबूती को हमें बनाए रखना है। जनहित के मुद्दों को दरकिनार करने वाली सरकार अपना विश्वास खो बैठी है। जनता का कांग्रेस में विश्वास गहरा है। पिछले विधानसभा चुनाव में पार्टी का बेहतरीन प्रदर्शन रहा। आने वाले चुनाव में इसे प्रदर्शन को और बेहतरी से करते हुए कांग्रेस की सरकार बनानी है। हम सब मिलकर हरियाणा को विकास के पंख लगाएंगें।
कांग्रेस हर स्तर पर मजबूत, जनता बदलाव को तैयार: पंकज डावर
सम्मेलन में जिला अध्यक्ष (शहरी) पंकज डावर ने सभी वरिष्ठ नेताओं और आए हुए कार्यकर्ताओं का स्वागत करते हुए आभार जताया। उन्होंने कहा कि यह सम्मान मेरा नहीं, बल्कि गुडग़ांव के हर कांग्रेस कार्यकर्ता का है, जो दिन-रात पार्टी को मजबूत करने में लगा है। मैं वादा करता हूं कि हम इसी तरह मजबूती से काम करते रहेंगे और गुडग़ांव में कांग्रेस का परचम फिर से लहराएंगे। पंकज डावर ने कहा कि कांग्रेस हर स्तर पर मजबूती के साथ खड़ी है। चाहे चुनाव अभी हो जाएं या 2029 में हों, भाजपा को उखाड़ फेंंकने के लिए देश-प्रदेश की जनता तैयार है। कांग्रेस को हर जगह पर भरपूर समर्थन मिल रहा है। भाजपा की कुनीतियों से जनता परेशान है। जनता की जेब पर डाला डालने के लिए भाजपा सरकार समय-समय पर नए पैंतरे आजमाती है। इन सब से जनता के मन में भाजपा के प्रति नफरत पैदा हो गई है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री सुखबीर कटारिया, कांग्रेस जिला अध्यक्ष (ग्रामीण) वर्धन यादव, महिला कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष पर्ल चौधरी, पूर्व प्रत्याशी मोहित ग्रोवर,युवा कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष निशित कटारिया, हरियाणा एससी सेल प्रदेशाध्यक्ष मनोज बागड़ी, इंटक प्रदेशाध्यक्ष अमित यादव, पूर्व मेयर प्रत्याशी सीमा पाहुजा, पूर्व मेयर प्रत्याशी नीरज यादव, सुनीता सहरावत, एडवोकेट सूबे सिंह यादव, दीपक लांबा, पार्षद सतपाल जांघू, सीमा हुड्डा, हरकेश प्रधान, भजन लाल, विकास हुड्डा, सुशील सहरावत, जसविंदर बिसला, भोले गुज्जर, रविंदर तिघरा, राजीव यादव, पंकज मेहंदीरता, श्याम लाल बामनिया, प्रदीप जैलदार, राहुल यादव, कार्तिक गहलोत, मास्टर महेंद्र सैन, राहुल नंबरदार, धर्मेंद्र मांकड़ौला, मुकेश शर्मा, पंकज भारद्वाज, महाराज सिंह, सतबीर पहलवान, सतबीर गुज्जर, कुलदीप गुज्जर, अरिदमन सिंह बिल्लू, शेखर गुज्जर, एडवोकेट के.एस. राव, ब्लॉक अध्यक्ष अमित कोचर, ब्लॉक अध्यक्ष सुनील यादव, ब्लॉक अध्यक्ष अशोक उल्लावास, ब्लॉक अध्यक्ष रवि चौहान, ब्लॉक अध्यक्ष राजेश सहरावत, ब्लॉक अध्यक्ष शैलेश खटाना, एससी प्रदेश उपाध्यक्ष करण लोहिया, एससी जिलाध्यक्ष राजकुमार, रमेश खंडेवला, परवीन सरपंच, सूबे सिंह पटौदी, हंसराज बरवाल, रोहित मदान, एडवोकेट अरुण शर्मा, एडवोकेट दीपिका खन्ना, एडवोकेट नितिन खन्ना, रमेश शर्मा, दिनेश शर्मा, सतीश सांगवान, महावीर कन्हई, ओमप्रकाश पांचाल, शमीम खान, पूजा शर्मा, सुमन सेहरावत, मुकेश पवन चौधरी, मुकेश डागर, गजेन्द्र चौहान, सतीश बंधु, विजय माछरा, धर्मेंद्र मिश्रा, उपेंद्र राय, छोटेलाल, खेमचंद किरार, जगदीश यादव, चमन लाल वाल्मीकि, रमाकांत शर्मा, सक्षम शर्मा, मनोज आहुजा, अमन कौशिक, अंकित यादव, रोहित शर्मा, संजय भाटिया, दीपक सोनी, शहजाद खान समेत बड़ी संख्या में स्थानीय नेता व कार्यकर्ता मौजूद रहे।








