नमो सेवा अनकही कहानियां : गुरुग्राम में 30 स्थानों पर 30 सितम्बर और एक अक्टूबर को होंगे नुक्कड़ नाटक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*सेवा संकल्प अभियान के तहत आगामी 17 अक्टूबर तक जिला में होंगी अलग-अलग गतिविधियां*

*पांच सांस्कृतिक दल 10 स्कूलों, 10 कॉलेजों और 10 बड़े गांवों में करेंगे नुक्कड़ नाटकों का मंचन*

गुरुग्राम, 19 सितंबर। जिला में जारी सेवा संकल्प अभियान के ‘नमो सेवा अनकही कहानियां’ कार्यक्रम के तहत गुरुग्राम जिले में 30 सितंबर और 1 अक्टूबर को व्यापक स्तर पर नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा। जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में स्थित 10 राजकीय विद्यालयों, 10 राजकीय महाविद्यालयों तथा 10 बड़े गांवों को कार्यक्रमों के लिए चिन्हित किया गया है। कला एवं सांस्कृतिक कार्य विभाग, हरियाणा के पांच सांस्कृतिक दल इन नाटकों का मंचन करेंगे।

एडीसी सोनू भट्ट जोकि सेवा संकल्प अभियान के जिला में नोडल अधिकारी है, ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम की विशेषता यह है कि प्रत्येक टीम एक दिन में विद्यालय, महाविद्यालय और बड़े गांव में अलग-अलग स्थानों पर नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत करेगी। इससे विद्यार्थियों के साथ-साथ ग्रामीण एवं स्थानीय समुदाय की भी कार्यक्रम में भागीदारी सुनिश्चित होगी।

जिला प्रशासन के समन्वय से नुक्कड़ नाटकों के मंचन के लिए शिक्षा विभाग, उच्चतर शिक्षा विभाग तथा विकास एवं पंचायत विभाग को आवश्यक दिशा निर्देश दिए जा चुके है। गांव में नाटकों के मंचन से एक दिन पहले स्थानीय पंचायत द्वारा मुनादी करवाई जाएगी। विद्यालयों में इन नाटकों का मंच प्रात: काल, महाविद्यालयों में दोपहर तथा ग्राम पंचायतों में सांय काल में इन नाटकों का मंचन किया जाएगा।

*30 सितंबर को पांच रूटों पर होंगे कार्यक्रम*

जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि 30 सितंबर को पहला सांस्कृतिक दल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सुखराली, गवर्नमेंट कॉलेज फॉर गर्ल्स, सेक्टर 14 और गांव बहोड़ा कलां में नाटकों का मंचन करेगा।

इसी दिन दूसरा दल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय मानेसर, गवर्नमेंट पीजी कॉलेज 09 ए और गांव बास पदमका मंचन करेगा। तीसरे दल द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कन्हई, गवर्नमेंट कॉलेज सेक्टर-52 और गांव भोकरका में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।

इसी दिन चौथा दल राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बंधवाड़ी, गवर्नमेंट कॉलेज जटौली मंडी और गांव पहाड़ी में कार्यक्रम की प्रस्तुति देगा। वहीं पांचवें दल द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, ग्वाल पहाड़ी, गवर्नमेंट कॉलेज मानेसर और गांव बाघनकी में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

*पहली अक्टूबर को भी स्कूल, कॉलेज और गांवों में पहुंचेंगी टीमें*

नुक्कड़ नाटकों के दो दिवसीय कार्यक्रम के दूसरे दिन पहला दल

राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, चक्करपुर, द्रोणाचार्य गवर्नमेंट कॉलेज और गांव भोड़ाखुर्द में कार्यक्रम करेगा। दूसरे दल द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, मानेसर, गवर्नमेंट कॉलेज, सिधरावली और गांव सिधरावली में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इसी दिन तीसरे दल द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, सरहौल, गवर्नमेंट कॉलेज रिठोज और गांव घामड़ोज में नुक्कड़ नाटक प्रस्तुत किए जाएंगे।

चौथे दल द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, कासन, गवर्नमेंट कॉलेज पटौदी और गांव जमालपुर में कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। पांचवे दल द्वारा राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, साढराणा, गवर्नमेंट कॉलेज फर्रुखनगर और गांव सुल्तानपुर में नुक्कड़ नाटकों का मंचन किया जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!