माता लल्लेश्वरी की 705वीं जयंती पर आयोजित आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक समारोह को करेंगे संबोधित
गुरुग्राम, 18 सितम्बर। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी शनिवार, 19 सितम्बर को गुरुग्राम के दौरे पर रहेंगे। वे शाम छह बजे सेक्टर-58 स्थित बनी मंदिर गौशाला परिसर में माता लल्लेश्वरी की 705वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे।
प्रवक्ता ने बताया कि माता लल्लेश्वरी की जयंती पर विशेष आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसका संयुक्त आयोजन कश्मीरी हिंदू प्रकोष्ठ और गौतीर्थ बनी मंदिर गौशाला की ओर से किया जा रहा है।
माता लल्लेश्वरी को ‘लल द्यद’ के नाम से भी जाना जाता है। वे कश्मीर की महान आध्यात्मिक विभूतियों में से एक थीं। उनके प्रसिद्ध ‘वाख’ आज भी आध्यात्मिक जागरण, करुणा, आंतरिक स्वतंत्रता और मानवता की एकता का संदेश देते हैं।








