नगर निगम गुरुग्राम में 14 तदर्थ समितियों का गठन, विभिन्न विषयों पर पार्षदों को सौंपी गई जिम्मेदारी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

सफाई, सौंदर्यीकरण, जलापूर्ति, भवन नियम, कर-फीस, शिक्षा, बाजार, विजिलेंस सहित 14 महत्वपूर्ण क्षेत्रों के लिए समितियां गठित

गुरुग्राम, 11 सितंबर। नगर निगम गुरुग्राम के सदन की सामान्य बैठक में लिए गए निर्णय के तहत शहर से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों की निगरानी और समीक्षा के लिए 14 तदर्थ समितियों का गठन किया गया है। इन समितियों में निगम के पार्षदों को अध्यक्ष एवं सदस्य के रूप में जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। समितियों के माध्यम से शहर की जनसुविधाओं और विभिन्न नगर निगमीय कार्यों से जुड़े विषयों पर विचार-विमर्श कर आवश्यक सुझाव एवं कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी।

गठित समितियों में सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य से लेकर जलापूर्ति, ड्रेनेज, कर एवं फीस, भवन विनियमन, शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण, ग्रामीण एवं स्लम विकास, विजिलेंस तथा सड़कों एवं चौकों के नामकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय शामिल हैं।

सौंदर्यीकरण, स्वच्छता एवं जनस्वास्थ्य समिति

इस समिति की अध्यक्ष मेयर राजरानी मल्होत्रा हैं। सदस्य के रूप में सोनिया यादव, परमिंदर कटारिया, नेहा देवतवाल और सतपाल शामिल हैं।

विज्ञापन एवं वेंडिंग जोन समिति

इस समिति की अध्यक्षता भी मेयर राजरानी मल्होत्रा करेंगी। इसमें विकास यादव, आशीष गुप्ता, विक्रमजीत और रेखा सैनी सदस्य हैं।

अकाउंट एवं ऑडिट समिति

इस समिति की अध्यक्ष ज्योत्सना यादव हैं। सदस्य के तौर पर सुंदर सिंह, राम अवतार राणा, भारती हरसाना और सुनीता वर्मा को शामिल किया गया है।

भवन विनियमन समिति

आशीष गुप्ता को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। इसके सदस्य कुणाल यादव, प्रथम वशिष्ठ, मधु बत्रा और विजय परमार हैं।

जलापूर्ति, ड्रेनेज एवं डिस्पोजल समिति

इस समिति की अध्यक्षता अनूप सिंह करेंगे। दलीप साहनी, सारिका भारद्वाज, राकेश यादव और दिनेश दहिया सदस्य हैं ।

विभिन्न करों एवं फीस के आकलन संबंधी समिति

विकास यादव को अध्यक्ष बनाया गया है। समिति में ज्योति सुमित जैलदार, नरेश कटारिया, महावीर यादव और उषा वर्मा सदस्य हैं।

अग्निशमन विस्तार एवं रोकथाम समिति

इस समिति के अध्यक्ष सतपाल हैं। सदस्य राम अवतार राणा, प्रदीप पदम, अवनीश राघव और सारिका भारद्वाज हैं।

शिक्षा एवं सामाजिक कल्याण समिति

प्रथम वशिष्ठ समिति के अध्यक्ष होंगे। सदस्य के रूप में सोनिया यादव, विकास यादव, नारायण भड़ाना और दलीप साहनी शामिल हैं।

प्लानिंग, इम्प्रूवमेंट एवं रिसोर्सेज समिति

इस समिति की अध्यक्ष ज्योति सुमित जैलदार हैं। सदस्य अमित राज भड़ाना, सुरेखा चौहान, रेखा सैनी और परमिंदर कटारिया हैं।

ग्रामीण एवं स्लम विकास समिति

आरती राव को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य उषा वर्मा, नेहा देवतवाल, भारती हरसाना और नारायण बढ़ाना हैं।

मार्केट, स्लॉटर हाउस एवं जनस्वास्थ्य समिति

इस समिति की अध्यक्षता पवन कुमार सैनी करेंगे। सदस्य रुचि गगनदीप, सतपाल, अवनीश राघव और महावीर हैं।

विजिलेंस समिति

कुलदीप यादव को विजिलेंस समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य कुणाल यादव, राकेश यादव, ज्योत्सना विपिन यादव और नरेश कटारिया हैं।

इम्प्लीमेंटेशन समिति

इस समिति के अध्यक्ष परमिंदर कटारिया हैं। सदस्य विजय परमार, मधु बत्रा, सुनीता वर्मा और कुणाल यादव हैं।

सड़क एवं चौक नामकरण समिति

धर्मबीर भंगरोला को समिति का अध्यक्ष बनाया गया है। सदस्य के रूप में ज्योत्सना विपिन यादव, दिनेश दहिया, कुलदीप यादव और विक्रमजीत सिंह को शामिल किया गया है।

जनहित के मुद्दों पर बढ़ेगी सदन की निगरानी

मेयर राजरानी मल्होत्रा ने कहा कि 14 समितियों के गठन से नगर निगम के विभिन्न कार्यक्षेत्रों को अलग-अलग स्तर पर देखने और संबंधित विषयों पर गहन विचार-विमर्श करने की व्यवस्था मजबूत होगी। समितियां अपने-अपने क्षेत्र से जुड़े विषयों, समस्याओं और आवश्यक सुधारों पर चर्चा कर सदन के समक्ष सुझाव एवं आवश्यक कार्रवाई के लिए प्रस्ताव रख सकेंगी।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!