रोटरी क्लब ने जिला बार एसोसिएशन को सौंपी एम्बुलेंस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अधिवक्ताओं और उनके परिजनों को 24 घंटे नि:शुल्क मिलेगी आपातकालीन सेवा

गुडग़ांव, 10 सितम्बर (अशोक) : अधिवक्ताओं की स्वास्थ्य एवं आपातकालीन जरूरतों को देखते हुए रोटरी क्लब ऑफ गुडग़ांव सिविल लाइंस ने जिला बार एसोसिएशन को एम्बुलेंस उपलब्ध कराई है। यह एम्बुलेंस एसोसिएशन के सदस्यों और उनके परिजनों के लिए चौबीसों घंटे नि:शुल्क उपलब्ध रहेगी।

जिला न्यायालय के नए भवन स्थित सर छोटूराम हॉल में आयोजित समारोह का शुभारंभ जिला एवं सत्र न्यायाधीश नरेंद्र सूरा ने किया। उन्होंने कहा कि आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं के लिए किए गए ऐसे प्रयास मानवीय संवेदनाओं और आपसी सहयोग की मजबूत मिसाल हैं।

क्लब की चार्टर प्रेसिडेंट सुमन दहिया ने जिला एवं सत्र न्यायाधीश को एम्बुलेंस की चाबी सौंपी। उन्होंने बताया कि एम्बुलेंस सेवा अधिवक्ताओं और उनके परिजनों को आपात स्थिति में तत्काल सहायता उपलब्ध कराएगी।

रविंद्र जैन ने बताया कि क्लब ने अदालत परिसर में अधिवक्ताओं और वादकारियों की सुविधा के लिए छह वाटर कूलर भी लगवाए हैं। क्लब समय-समय पर रक्तदान, स्वास्थ्य जांच, पौधरोपण और मैमोग्राफी शिविर सहित विभिन्न जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करता रहा है।

समारोह में रोटरी क्लब सिविल लाइंस और जिला बार एसोसिएशन के बीच आपसी सहयोग को और मजबूत बनाने के लिए समझौता ज्ञापन पर भी हस्ताक्षर किए गए।

इस अवसर पर जिला बार एसोसिएशन के प्रधान सीके शर्मा, राहुल धनखड़, अजय चौधरी, प्रवेश यादव, वरिष्ठ अधिवक्ता एसएस चौहान, सतबीर महलावत, अजय गुलिया, नवीन गुप्ता, राजीव वत्स, गुरुग्राम टैक्स बार के प्रधान अनुज शर्मा, अशीमा गर्ग, राजबाला शर्मा, आरती जैन, संदीप अनेजा, पूर्व प्रधान बीके रंजन, रविंद्र यादव, गगन सिंह, अरुण गौड़, हेमंत शर्मा, पूनम सैनी, हर्षित आहूजा और डॉ. रविंद्र गुगनानी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता एवं क्लब सदस्य उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!