मेयर राजरानी मल्होत्रा की अध्यक्षता में निगम सदन की बैठक 11 सितम्बर को

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहर से जुड़े महत्वपूर्ण मुद्दों पर पार्षद करेंगे चर्चा

गुरुग्राम, 10 सितम्बर। नगर निगम गुरुग्राम के सदन की सामान्य बैठक शुक्रवार, 11 सितम्बर को प्रातः 11 बजे हरियाणा लोक प्रशासन संस्थान (हिपा), सेक्टर-18 में आयोजित की जाएगी। बैठक की अध्यक्षता मेयर राजरानी मल्होत्रा करेंगी।

नगर निगम की ओर से जारी सूचना के अनुसार बैठक में शहर की सफाई व्यवस्था, विकास कार्यों और नागरिक सुविधाओं सहित निगम से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा एवं विचार-विमर्श किया जाएगा। बैठक में निगम अधिकारी और पार्षद उपस्थित रहेंगे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!