वाटर बिल एवं वाटर मीटर से जुड़ी समस्याओं के समाधान के लिए एमसीजी के विशेष कैंप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

4/8 मरला और सामुदायिक केंद्र सुखराली में 12 सितंबर तथा सामुदायिक केंद्र सेक्टर-14 में 13 सितंबर को लगेगा कैंप,

नए मीटर, रिकॉर्ड सुधार और बिल संबंधी शिकायतों का होगा समाधान

गुरुग्राम, 10 सितंबर। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा वाटर बिलिंग एवं वाटर मीटर से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे। इन कैंपों का उद्देश्य नागरिकों को स्थानीय स्तर पर सुविधाएं उपलब्ध कराना, वाटर बिलों में आवश्यक सुधार करना तथा राजस्व संबंधी गतिविधियों को सुचारू बनाना है। इसके लिए निगम द्वारा अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी भी निर्धारित कर दी गई है।

जारी शेड्यूल के अनुसार 12 सितंबर को सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक वार्ड-29 के 4/8 मरला कम्युनिटी सेंटर तथा वार्ड-25 के सुखराली कम्युनिटी सेंटर कैंप आयोजित होगा। इसके अलावा 13 सितंबर को सेक्टर-14 स्थित कम्युनिटी सेंटर में विशेष कैंप लगाया जाएगा।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!