16 आईएएस, 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादले
चंडीगढ़, 8 सितंबर-हरियाणा सरकार ने प्रशासनिक व्यवस्था में बड़ा फेरबदल करते हुए तुरन्त प्रभाव से 16 आईएएस और 10 एचसीएस अधिकारियों के तबादला आदेश जारी किए हैं इस सम्बंद में मुख्य सचिव श्री अनुराग रस्तोगी ने आज आदेश जारी किये हैं।
आईएएस अधिकारियों में श्री राजीव रंजन, जो वर्तमान में प्रधान सचिव, श्रम विभाग के पद पर कार्यरत हैं, को मत्स्य पालन विभाग के प्रधान सचिव का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
सुश्री अमनीत पी. कुमार, जो वर्तमान में भविष्य विभाग, विदेश सहयोग विभाग तथा खेल विभाग के प्रधान सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले,भविष्य विभाग तथा खेल विभाग का प्रधान सचिव लगाया गया है।
श्री शेखर विद्यार्थी, जो वर्तमान में महिला एवं बाल विकास विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा महानिदेशक, अग्निशमन सेवाएं, हरियाणा के पद पर कार्यरत हैं, को हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा गया है।
श्री जे. गणेशन, जो वर्तमान में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग तथा नागरिक संसाधन सूचना विभाग के आयुक्त एवं सचिव, सभी के लिए आवास विभाग के महानिदेशक एवं सचिव, हरियाणा एआई विकास परियोजना (एचएआईडीपी) तथा हरियाणा क्लीन एयर प्रोजेक्ट फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट (एचसीएपीएसडी) एवं अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए गठित एसपीवी के मुख्य कार्यकारी अधिकारी तथा हारट्रॉन के प्रबंध निदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को नागरिक संसाधन सूचना विभाग का आयुक्त एवं सचिव, एचएआईडीपी, एचसीएपीएसडी एवं अन्य बाहरी सहायता प्राप्त परियोजनाओं के लिए गठित एसपीवी का मुख्य कार्यकारी अधिकारी, नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग का महानिदेशक एवं सचिव तथा महानिदेशक, शहरी संपदा नियुक्त किया गया है।
श्री अशोक कुमार मीणा, जो वर्तमान में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के आयुक्त एवं सचिव तथा विदेश सहयोग विभाग के महानिदेशक के पद पर कार्यरत हैं, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग तथा विदेश सहयोग विभाग का आयुक्त एवं सचिव नियुक्त किया गया है।
श्री चन्द्र शेखर खरे, जो वर्तमान में हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड के प्रबंध निदेशक, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड के प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला के मुख्य प्रशासक के पद पर कार्यरत हैं, को हैफेड का प्रबंध निदेशक तथा सभी के लिए आवास विभाग का महानिदेशक एवं सचिव नियुक्त किया गया है।
सुश्री शरणदीप कौर बराड़, जो वर्तमान में हरियाणा राज्य भंडारण निगम की प्रबंध निदेशक हैं, को शहरी स्थानीय निकाय विभाग का महानिदेशक एवं सचिव तथा राज्य शहरी आजीविका मिशन एवं राज्य शहरी विकास प्राधिकरण की मिशन निदेशक नियुक्त किया गया है।
श्री मनी राम शर्मा, जो वर्तमान में स्वास्थ्य विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत हैं, को राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का सचिव तथा मुख्य चकबंदी आयुक्त नियुक्त किया गया है।
श्री राजनारायण कौशिक, जो वर्तमान में कृषि विभाग के महानिदेशक तथा हरियाणा बीज विकास निगम के प्रबंध निदेशक हैं, को हारट्रॉन का प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा राज्य भंडारण निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
श्री अमित खत्री, जो वर्तमान में नगर एवं ग्राम आयोजना विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव, शहरी संपदा विभाग के निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम के मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को कृषि विभाग का निदेशक, हरियाणा बीज विकास निगम का प्रबंध निदेशक, पुरातत्व एवं संग्रहालय विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा हरियाणा कौशल रोजगार निगम का मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है।
श्री विनय प्रताप सिंह, जो वर्तमान में ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणा, नई दिल्ली के प्रशासक, आबकारी एवं कराधान आयुक्त तथा हरियाणा राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अध्यक्ष हैं, को ट्रेड फेयर अथॉरिटी ऑफ हरियाणा, नई दिल्ली का प्रशासक, हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम का प्रबंध निदेशक तथा हरियाणा वित्त निगम का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
श्री मुकुल कुमार, जो वर्तमान में शहरी स्थानीय निकाय विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव तथा राज्य शहरी आजीविका मिशन एवं राज्य शहरी विकास प्राधिकरण के मिशन निदेशक हैं, को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, पंचकूला का मुख्य प्रशासक, गुरुग्राम मेट्रो रेल लिमिटेड तथा हरियाणा मास रैपिड ट्रांसपोर्ट कॉरपोरेशन लिमिटेड का प्रबंध निदेशक तथा आतिथ्य विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव लगाया गया है।
श्री सुशील सारवान, जो वर्तमान में हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम तथा हरियाणा वित्त निगम के प्रबंध निदेशक हैं, को विकास एवं पंचायत विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव तथा हरियाणा कोऑपरेटिव एपेक्स बैंक लिमिटेड का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
श्री पार्थ गुप्ता, जो वर्तमान में खेल विभाग तथा पर्यटन विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव और हरियाणा पर्यटन निगम के प्रबंध निदेशक हैं, को उनके वर्तमान दायित्वों के अतिरिक्त कौशल विकास एवं औद्योगिक प्रशिक्षण विभाग का निदेशक एवं विशेष सचिव लगाया गया है।
श्री अनीश यादव, जो वर्तमान में विकास एवं पंचायत विभाग के निदेशक एवं विशेष सचिव, हैफेड तथा हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गन्नौर के प्रबंध निदेशक हैं, को आबकारी एवं कराधान आयुक्त एवं विशेष सचिव, वित्त विभाग का विशेष सचिव तथा हरियाणा इंटरनेशनल हॉर्टिकल्चर मार्केटिंग कॉरपोरेशन, गन्नौर का प्रबंध निदेशक नियुक्त किया गया है।
श्री विवेक पदम सिंह, जो वर्तमान में मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग के नियंत्रक एवं विशेष सचिव तथा हरियाणा राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग और हरियाणा विमुक्त घुमंतू जाति विकास बोर्ड के सदस्य सचिव हैं, को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण, रोहतक का प्रशासक तथा शहरी संपदा, रोहतक का अतिरिक्त निदेशक लगाया गया है।
एचसीएस अधिकारियों में श्री योगेश कुमार मेहता, जो वर्तमान में राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण तथा हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड के सचिव हैं, को हरियाणा व्यापारी कल्याण बोर्ड का सचिव तथा हरियाणा राज्य खाद्य आयोग का सचिव नियुक्त किया गया है।
सुश्री निशु नी नम्रता सिंगल, जो वर्तमान में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त (सड़क सुरक्षा) के पद पर कार्यरत हैं, को मौलिक शिक्षा विभाग की अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद की अतिरिक्त राज्य परियोजना निदेशक नियुक्त किया गया है।
श्री विराट, जो वर्तमान में मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव के कार्यालय में ओएसडी के पद पर कार्यरत हैं, को मुद्रण एवं लेखन सामग्री विभाग का नियंत्रक अतिरिक्त सचिव नियुक्त किया गया है।
श्री जगदीप सिंह, जो वर्तमान में हिसार मंडल के आयुक्त कार्यालय में ओएसडी के पद पर कार्यरत हैं, को संपदा अधिकारी, एचएसवीपी, हिसार तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी, हिसार नियुक्त किया गया है।
श्री संदीप अग्रवाल, जो वर्तमान में अतिरिक्त परिवहन आयुक्त के पद पर कार्यरत हैं, को अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग का अतिरिक्त निदेशक (प्रशासन) नियुक्त किया गया है।
श्री राकेश सैनी, जो वर्तमान में संपदा अधिकारी-I, एचएसवीपी, गुरुग्राम के पद पर कार्यरत हैं, को संपदा अधिकारी-II, एचएसवीपी, गुरुग्राम तथा भूमि अधिग्रहण अधिकारी, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।
सुश्री अनुपमा मलिक, जो वर्तमान में संपदा अधिकारी-II, एचएसवीपी, भूमि अधिग्रहण अधिकारी, गुरुग्राम के पद पर कार्यरत हैं, को संपदा अधिकारी-I, एचएसवीपी, गुरुग्राम नियुक्त किया गया है।
श्री सुरेश रवेश, जो वर्तमान में नियुक्ति आदेशों की प्रतीक्षा में हैं, को संयुक्त परिवहन आयुक्त, हरियाणा नियुक्त किया गया है।
श्री नीरज शर्मा, जो वर्तमान में मौलिक शिक्षा विभाग में संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग के सचिव (विधिक) हैं, को राज्य पुलिस शिकायत प्राधिकरण का सचिव तथा हरियाणा कर्मचारी चयन आयोग का सचिव (विधिक) नियुक्त किया गया है।
श्री मयंक वर्मा, जो वर्तमान में हरियाणा स्कूल शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त राज्य परियोजना निदेशक तथा आयुष्मान भारत, हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण के संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी हैं, को खाद्य एवं प्रशासन विभाग का संयुक्त निदेशक (प्रशासन) तथा आयुष्मान भारत, हरियाणा स्वास्थ्य संरक्षण प्राधिकरण का संयुक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी नियुक्त किया गया है








