नेताजी के सहयोगी 102 वर्षीय लेफ्टिनेंट कर्नल माधवन ने दिखाई हरी झंडी

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शहीद स्मारक से निकली तिरंगा यात्रा, देशभक्ति के नारों से गूंजा परिसर

गुडग़ांव, 6 सितम्बर (अशोक) : सिविल लाइंस स्थित शहीद स्मारक परिसर से रविवार को सैनिकों, सामाजिक एवं धार्मिक संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। यात्रा का मुख्य आकर्षण नेताजी सुभाष चंद्र बोस के सहयोगी रहे आजाद हिंद फौज के 102 वर्षीय वरिष्ठ सेनानी लेफ्टिनेंट कर्नल माधवन की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने हरी झंडी दिखाकर यात्रा को रवाना किया।

यात्रा के शुभारंभ से पहले शहीद स्मारक पर राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इसके बाद प्रस्तुत देशभक्ति गीतों ने उपस्थित लोगों में राष्ट्रप्रेम का जोश भर दिया। ‘भारत माता की जय’ और ‘वंदे मातरम्’ के नारों से पूरा परिसर गुंजायमान हो उठा।

कार्यक्रम में लेफ्टिनेंट कर्नल माधवन को फूलमाला पहनाकर एवं स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया। डॉ. राजेंद्र प्रसाद फाउंडेशन के अध्यक्ष राजेश पटेल ने उन्हें पूर्वांचल का पारंपरिक गमछा पहनाया तथा उनके उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना की।

इस अवसर पर एसपी गुप्ता, कपूर सिंह दलाल, श्रीभगवान, गणेश, विनोद, विजय, राजेंद्र, राघवेंद्र, याशिका, कृति और गौरव सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!