मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सेवा संकल्प अभियान को जन अभियान बनाने के दिए निर्देश

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा अभियान, 14 मॉड्यूल के जरिए होंगी सेवा, जागरूकता व जनभागीदारी से जुड़ी गतिविधियां*

*डीसी उत्तम सिंह ने अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की*

*गुरुग्राम सहित देश के पांच शहरों में 17 अक्टूबर को आयोजित होगा जनसेवक महाकुंभ-पंचायत से पार्लियामेंट कार्यक्रम का आयोजन*

*गुरुग्राम, 05 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी ने शनिवार को जनसेवा एवं सुशासन की यात्रा के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक प्रदेशभर में चलाए जाने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर गुरुग्राम सहित प्रदेश के सभी जिलों के उपायुक्तों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से बैठक की। उन्होंने अभियान को व्यापक जनभागीदारी के साथ जन अभियान बनाने और सेवा गतिविधियों का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। डीसी उत्तम सिंह ने मुख्यमंत्री श्री नायब सिंह सैनी को गुरुग्राम जिला में अभियान के दृष्टिगत तैयारियों की विस्तृत जानकारी दी।

*आशीर्वाद का दीया’, ‘सपनों का भारत’ सेवा मेरा योगदान विषयों पर आधारित होंगी विभिन्न गतिविधियां*

वीसी के उपरांत डीसी उत्तम सिंह ने जिला अधिकारियों के साथ बैठक कर गुरुग्राम में अभियान की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने बताया कि जिला में एक माह तक चलने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत 14 अलग-अलग मॉड्यूल के माध्यम से सेवा, जागरूकता, जनभागीदारी और विकास से जुड़ी गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में सभी विभागों के अधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाएं।

*चित्रकला व भाषण प्रतियोगिताओं से लेकर सेवा यात्राओं तक होंगे आयोजन*

डीसी ने बताया कि अभियान के दौरान ‘आशीर्वाद का दीया’, ‘सपनों का भारत’ सहित विकसित भारत 2047 थीम पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इसके अलावा नमो सेवा गाथा, आंगन का उत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, जन एवं सेवा संकल्प यात्रा, सेवा मेरा योगदान तथा सेवा सेतु अभियान जैसी गतिविधियों के माध्यम से लोगों को सेवा भाव से जोड़ा जाएगा।

उन्होंने बताया कि ‘रंगोली राष्ट्र’, भारत मंडला, राष्ट्रीय नवाचार चुनौती, गुरुग्राम सहित देश के पांच शहरों में आयोजित होने वाले जनसेवक महाकुंभ तथा विदेशों में महायज्ञ में सहभागिता जैसे कार्यक्रम भी अभियान का हिस्सा होंगे। इन गतिविधियों के माध्यम से समाज के विभिन्न वर्गों को रचनात्मक एवं सेवा कार्यों में भागीदारी के लिए प्रेरित किया जाएगा।

*विद्यार्थियों, महिलाओं और युवाओं की भागीदारी पर रहेगा विशेष जोर*

डीसी उत्तम सिंह ने कहा कि ‘सेवा संकल्प अभियान’ का मूल उद्देश्य आमजन को सेवा गतिविधियों से जोड़ना और सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ पात्र लोगों तक प्रभावी ढंग से पहुंचाना है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान में विद्यार्थियों, महिलाओं, युवाओं, स्वयं सहायता समूहों और आम नागरिकों की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित की जाए।

उन्होंने कहा कि अभियान के दौरान आयोजित प्रत्येक गतिविधि का समुचित फोटो एवं वीडियो दस्तावेजीकरण भी किया जाए, ताकि जिला गुरुग्राम में किए जा रहे सेवा कार्यों को प्रभावी ढंग से प्रदर्शित किया जा सके। उन्होंने सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करते हुए अभियान को सफल बनाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अभियान से संबंधित विभिन्न गतिविधियों को लेकर सभी कार्यालय अध्यक्षों को आवश्यक दिशा निर्देश भी जारी किए जाएंगे।

*बैठक में ये अधिकारी रहे मौजूद*

बैठक में एडीसी सोनू भट्ट जोकि जिला में अभियान के नोडल अधिकारी होंगे तथा जिला सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी बिजेंद्र कुमार सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!