मुख्यमंत्री के काफिले की सुरक्षा में चूक पर बड़ी कार्रवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

दो डीसीपी को कारण बताओ नोटिस, सिविल लाइंस थाना प्रभारी समेत कई पुलिसकर्मी निलंबित

पश्चिम जोन के सुरक्षा प्रभारी पर भी गिरी गाज, इंटेलिजेंस इंचार्ज के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश

गुरुग्राम, 21 अगस्त। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के गुरुग्राम आगमन के दौरान उनके काफिले की सुरक्षा व्यवस्था में उत्पन्न व्यवधान को पुलिस आयुक्त ने गंभीरता से लेते हुए कड़ी विभागीय कार्रवाई की है।

मामले में जिम्मेदारी तय करते हुए पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) और पुलिस उपायुक्त (अपराध) को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इसके साथ ही सिविल लाइंस थाना प्रभारी तथा मौके पर ड्यूटी पर तैनात कई पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

संबंधित जोन के सुरक्षा प्रभारी (एसआईएस पश्चिम) को भी निलंबित किया गया है, जबकि इंटेलिजेंस इंचार्ज के विरुद्ध विभागीय जांच के आदेश दिए गए हैं।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था में किसी भी स्तर पर लापरवाही, आपसी समन्वय की कमी अथवा ड्यूटी में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सुरक्षा व्यवस्था में बाधा उत्पन्न होने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों की जिम्मेदारी निर्धारित कर नियमानुसार कठोर कार्रवाई की जाएगी।

गुरुग्राम पुलिस ने कहा कि वीआईपी सुरक्षा के साथ कानून-व्यवस्था बनाए रखना और आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना उसकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!