कर्मचारी हित सर्वोपरि, मांगों के समाधान के लिए जल्द होगी बैठक : अनिल विज

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अनुबंधित विद्युत कर्मचारियों ने सेवा सुरक्षा और समान वेतन की मांग उठाई

नगरपालिका कर्मचारी संघ से भी लिया ज्ञापन, चंडीगढ़ में बैठक बुलाने का आश्वासन

चंडीगढ़/अंबाला, 21 अगस्त। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने शुक्रवार को अंबाला छावनी स्थित अपने आवास के बाहर प्रदर्शन कर रहे अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ हरियाणा और नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के प्रतिनिधिमंडलों से मुलाकात की। उन्होंने दोनों संगठनों के ज्ञापन स्वीकार करते हुए मांगों पर आवश्यक कार्रवाई और जल्द समाधान का आश्वासन दिया।

अनिल विज ने कहा कि कर्मचारियों के हित उनके लिए सर्वोपरि हैं और उनकी न्यायोचित मांगों का समाधान कराने के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा।

अनुबंधित विद्युत कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने सेवा सुरक्षा, समान काम-समान वेतन सहित विभिन्न मांगें मंत्री के समक्ष रखीं। विज ने आश्वासन दिया कि इन विषयों पर ऊर्जा विभाग के आयुक्त एवं सचिव के साथ बैठक कर विस्तार से चर्चा की जाएगी।

नगरपालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के सदस्यों ने भी मंत्री को अपनी मांगों से संबंधित ज्ञापन सौंपा। विज ने कहा कि संघ की मांगों पर विचार करने के लिए जल्द ही चंडीगढ़ में संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक बुलाई जाएगी और समाधान का प्रयास किया जाएगा।

इस अवसर पर दोनों कर्मचारी संगठनों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कर्मचारी मौजूद रहे।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!