राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में मनाया सद्भावना दिवस एवं वन महोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

*विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से दिया सद्भावना, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण का संदेश*

गुरुग्राम, 20 अगस्त। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान गुरुग्राम में सद्भावना दिवस एवं वन महोत्सव का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में आपसी भाईचारा, सद्भावना, राष्ट्रीय एकता, पर्यावरण संरक्षण तथा वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान पोस्टर मेकिंग, स्लोगन लेखन, चित्रकला, लोकगीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक एवं रचनात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।

इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा सद्भावना दिवस एवं वन महोत्सव के उपलक्ष्य में रैली भी निकाली गई। विद्यार्थियों ने सद्भावना, राष्ट्रीय एकता और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।

वन महोत्सव के तहत संस्थान परिसर में 50 पौधों का वृक्षारोपण किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में खजान सिंह रेंज फॉरेस्ट ऑफिसर ने शिरकत की। उन्होंने विद्यार्थियों के साथ पौधारोपण करते हुए पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूक किया तथा अधिक से अधिक पौधे लगाने और लगाए गए पौधों की नियमित देखभाल करने का आह्वान किया।

मुख्य अतिथि ने कहा कि वृक्ष हमारे पर्यावरण का आधार हैं और स्वच्छ एवं स्वस्थ भविष्य के लिए वृक्षारोपण के साथ-साथ लगाए गए पौधों की देखभाल करना भी अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने विद्यार्थियों को समाज में सद्भावना, भाईचारे और पर्यावरण संरक्षण का संदेश फैलाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के अंत में विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को मुख्य अतिथि द्वारा ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया गया।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!