प्लास्टिक बैग के उपयोग पर एमसीजी की सख्ती, जी टाउन वाइंस पर 10,000 का चालान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्लास्टिक बैग का उपयोग पाए जाने पर निगम ने की कार्रवाई, प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल से बचने की अपील

गुरुग्राम, 19 अगस्त। नगर निगम गुरुग्राम द्वारा प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत साइबर पार्क स्थित जी टाउन वाइंस पर कार्रवाई की गई। निरीक्षण के दौरान प्लास्टिक बैग के उपयोग का मामला सामने आने पर नगर निगम की टीम ने संबंधित प्रतिष्ठान पर 10,000 रुपए का जुर्माना लगाया।

नगर निगम की टीम द्वारा क्षेत्र में प्रतिबंधित प्लास्टिक के उपयोग की जांच के दौरान जी टाउन वाइंस में प्लास्टिक बैग का उपयोग पाए जाने पर नियमानुसार चालान की कार्रवाई की गई। निगम द्वारा लगाया गया 10,000 रुपए का जुर्माना प्लास्टिक प्रदूषण को रोकने और प्रतिबंधित प्लास्टिक के इस्तेमाल पर नियंत्रण सुनिश्चित करने की दिशा में कार्रवाई का हिस्सा है।

प्रतिष्ठानों से नियमों का पालन करने की अपील

नगर निगम ने बाजारों, दुकानों, व्यावसायिक प्रतिष्ठानों एवं नागरिकों से अपील की है कि वे प्रतिबंधित प्लास्टिक बैग का उपयोग न करें। इसके स्थान पर पर्यावरण अनुकूल एवं पुन: उपयोग किए जा सकने वाले विकल्पों को अपनाने का आग्रह किया गया है।

नियमों के उल्लंघन पर जारी रहेगी कार्रवाई

निगमायुक्त प्रदीप दहिया के अनुसार एमसीजी द्वारा शहर में प्लास्टिक के उपयोग की निगरानी एवं जांच का कार्य लगातार किया जा रहा है। प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग पाए जाने पर नियमानुसार चालान एवं अन्य प्रवर्तन कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम का उद्देश्य केवल चालान करना नहीं, बल्कि नागरिकों एवं व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए स्वच्छ एवं पर्यावरण अनुकूल गुरुग्राम के निर्माण में जनभागीदारी सुनिश्चित करना है।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!