पटेल नगर में हर्षोल्लास से मनाया स्वतंत्रता दिवस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

प्रधान ईश्वर सिंह यादव ने किया ध्वजारोहण, देशभक्ति के नारों और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से गूंजा वातावरण

गुरुग्राम, 15 अगस्त। पटेल नगर रेजिडेंशियल वेलफेयर एसोसिएशन (रजिस्टर्ड) की ओर से 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह पटेल नगर बांध पर बड़े हर्षोल्लास और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। एसोसिएशन के प्रधान ईश्वर सिंह यादव ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। राष्ट्रगान के साथ तिरंगे को सलामी दी गई।

समारोह में एसोसिएशन के पदाधिकारियों के साथ पटेल नगर के गणमान्य नागरिकों, महिलाओं, युवाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। ‘वंदे मातरम्’, ‘भारत माता की जय’ और ‘जय हिंद’ के नारों से पूरा वातावरण गूंज उठा। बच्चों ने देशभक्ति गीत, कविताएं और सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर सभी का मन मोह लिया।

एसोसिएशन के प्रेस प्रवक्ता बनवारी लाल शर्मा ने बताया कि कार्यक्रम में स्वतंत्रता संग्राम के सेनानियों को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए उनके त्याग, बलिदान और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया गया। समारोह में आए विशिष्ट अतिथियों को पटका पहनाकर तथा स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।

महासचिव दीपक यादव और प्रधान ईश्वर सिंह यादव ने आगंतुकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी को मिलकर स्वच्छ, समृद्ध और सुरक्षित पटेल नगर, गुरुग्राम तथा राष्ट्र के निर्माण के लिए प्रयास करने होंगे।

उपाध्यक्ष सुशील शर्मा और नरेश कौशिक ने कहा कि राष्ट्रीय पर्व हमें एकता, अनुशासन और जिम्मेदारी का संदेश देते हैं। प्रत्येक नागरिक को राष्ट्र निर्माण में अपनी भूमिका निभानी चाहिए।

समारोह में करण सिंह, कृष्ण यादव, अमर सिंह, राजू बत्रा, नरेश कौशिक, दीनदयाल सैनी, सुशील शर्मा, चंचल कौशिक, अशोक शर्मा, बीपी शर्मा, दीपक यादव, दयाराम गुप्ता, इंदर सैनी, रघुवीर यादव, नीरज सैनी, रामकिशन, रामनिवास सैनी, अशोक कुमार, सतीश, विजय, सुरेंद्र, सरवन, अनिल यादव और एसके भारद्वाज सहित अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में एसोसिएशन की ओर से अल्पाहार वितरित किया गया। ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक उद्घोष के साथ समारोह संपन्न हुआ।

Bharat Sarathi
Author: Bharat Sarathi

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

error: Content is protected !!